---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो में ‘छपरी हेयर कट’ बवाल का क्या है ‘स्त्री 2’ स्टार Shraddha Kapoor से ताल्लुक? लोग बोले- ‘वाह अब तो कलेशी लोगों को…’

Viral Video: मेट्रो में छपरी विवाद को लेकर हंगामे के बीच श्रद्धा कपूर की क्यों हुई एंट्री, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो लोग हुए हैरान, कर रहे हैं जमकर कमेंट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 1:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिल्ली मेट्रो में दो युवक लड़ाई करते हुए नजर। ये एक दूसरे को छपरी कहकर बुलाते हुए दिखे और इस दौरान अपने-अपने हेयरकट की तारीफ करते नजर आए। छपरी हेयर कट वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया लेकिन इस सब के बीच इसमें एंट्री हुई है स्त्री 2 एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की। जी हां श्रद्धा की एंट्री के बारे में तो किसी ने सोचा ही नहीं होगा। जब वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसे लेकर बात बनाने लगे और मजाक उड़ाने लगे। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई जानकर अब आपको झटका लगेगा।

क्यों हुई श्रद्धा कपूर की एंट्री

वीडियो यस मैडम सैलून एक्सपर्ट के लिए विज्ञापन वीडियो था जिसमें श्रद्धा कपूर यस मैडम को प्रमोट करती हुई नजर आ रही है। उनके लिए ब्रांड एंड्रोस वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें हर एक्सपर्ट सैलून एक्सपोर्ट नहीं होता टैगलाइन से यस मैडम विज्ञापन में श्रद्धा कपूर नजर आ रही है। ये शार्क टैंक इंडिया में भी अपने ब्रांड को प्रमोट करने के लिए और शार्क से डील लेने आए थे। वहीं इस सबके बीच इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

क्या हुआ था वायरल वीडियो में

वायरल हुए वीडियो में दो लोगों की लड़ाई हो रही है। दोनों युवक एक दूसरे के कॉलर को पकड़ कर छपरी बता रहे हैं। एक ने उसमें कहा, “शक्ल से तो छपरी लग रहा है।” जवाब में दूसरे युवक ने कहा मैं जहां बाल कटवाता हूं ना वहां तो तेरे जैसे लोगों को एंट्री भी नहीं मिलते। तेरे जैसे को तो वहां पर गेट से बाहर निकाल देते हैं। एक्सपर्ट है सारे वहां पर।” इस पर जवाब में दूसरे ने कहा, “हर एक्सपर्ट सैलून एक्सपोर्ट नहीं होता समझा और इसके बाद धक्कामुक्की जैसे नजारे देखने को मिलते हैं। उसके बाद सरदार जी की एंट्री होती है और उसमें से एक लड़के को बाहर निकाल दिया जाता है।

वीडियो देख लोग बनाने लगे बात

Viral Video
Viral Video

इस वीडियो को लेकर अब एक बार फिर हंगामा होने लगा है और @gharkekalesh एक्स चैनल से जारी इस वीडियो को 13000 व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, “वाह अब तो कलेशी लोगों को भी स्पांसर मिलने लगे हैं।” तो दूसरे ने कहा वह भाई मारो मुझे मारो। एक ने कहा, “देखना एक दिन ऐसा आएगा ऐसे कलेश कहीं भी हो सबको लगेगा प्रैंक है प्रैंक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026