---Advertisement---

Viral Video: क्या राजामौली की फिल्म में एक्टिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर? IPL के बीच मची हलचल

Viral Video: डेविड वार्नर और एस एस राजामौली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें दोनों की जुगलबंदी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल वीडियो एक विज्ञापन से है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 12, 2024 4:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आईपीएल का क्रेज फिलहाल फैंस पर खूब देखने को मिल रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेविड वॉर्नर का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वह आरआरआर डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं। इस एड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो गए हैं और कुछ लोग यह कह रहे हैं कि क्या डेविड वार्नर फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। लेकिन इस एड की असलियत जानकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। सोशल मीडिया पर आईपीएल मैच के बीच यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आखिर क्या है पूरा माजरा

इस विज्ञापन की शुरुआत होती है डेविड वार्नर को कॉल कर रहे एसएस राजामौली से जो उनसे मैच में टिकट की मांग करते हैं। लेकिन डेविड उन्हें यूपीआई से पेमेंट करने के लिए कहते हैं। तो यूपीआई पर आधारित इस विज्ञापन में क्रेड यूपीआई को एंड्रोस करते हुए एसएस राजामौली और डेविड वॉर्नर का यह वीडियो खूब चर्चा में है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और उनके अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पूरी तरह से इंडियन इस विज्ञापन में डेविड को देख फैंस उछल पड़े हैं। निश्चित तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को एक जबरदस्त तोहफा मिला है।

वीडियो देख फैंस कह रहे हैं ये बात

Cred यूपीआई के विज्ञापन में आप देख सकते हैं कि जब राजामौली उनसे नॉर्मल यूपीआई पर पेमेंट की बात करते हैं तो बदले में वार्नर उन्हें अपनी फिल्म में काम करने का मौका मांगते हैं। उसके बाद एक्शन और कट शूट के बीच यह विज्ञापन काफी दिलचस्प तरीके से बनाया गया है। वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या डेविड वार्नर राजामौली के फिल्म में दिख जाएंगे तो दूसरे ने कहा बॉलीवुड फिल्मों में क्यों नहीं आ जाते डेविड तो एक ने कहा आप दोनों को साथ काम करते देखना सपना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026