---Advertisement---

Virat Kohli: क्या लंदन में अनुष्का ने दिया बेबी बॉय को जन्म, इस हाल में क्रिकेटर हुए स्पॉट

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बन चुके हैं। बीती शाम अनुष्का शर्मा और विराट ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी कि वह अपने बेबी बॉय को इस दुनिया में ला चुके हैं। अनुष्का प्रेगनेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में रही है और आखिरकार ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 21, 2024 11:26 पूर्वाह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दूसरी बार पिता बन चुके हैं। बीती शाम अनुष्का शर्मा और विराट ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी कि वह अपने बेबी बॉय को इस दुनिया में ला चुके हैं। अनुष्का प्रेगनेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में रही है और आखिरकार अब लोगों के बीच का इंतजार खत्म हुआ। अनुष्का और विराट ने अपने बेबी बॉय का नाम अकाय रखा है। वहीं इस सब के बीच विराट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद इस बात का दावा किया जा रहा है कि वह लंदन में मौजूद हैं। इंटेंस लुक में Virat Kohli की तस्वीर फिलहाल चर्चा में है।

Virat Kohli ने लोगों का दिल जीत लिया

जहां तक Virat Kohli की तस्वीर की बात करें तो इसमें वह ब्लैक जैकेट और व्हाइट पेंट को स्टाइल करते हुए दिखे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक कैप और शेड्स से कंप्लीट किया है। कहने में दो राय नहीं है कि हमेशा की तरह अपने हैंडसम हंक लुक से विराट ने लोगों का दिल जीत लिया। वहीं इस तस्वीर को लंदन का बताया जा रहा है। एक्स अकाउंट से शेयर किए गए इस तस्वीर को लेकर यह कहा जा रहा है कि अनुष्का की डिलीवरी के बाद की तस्वीर है।

अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चा में

पिछले कुछ समय से अनुष्का अपनी प्रेगनेंसी को लेकर लगातार चर्चा में रही और यह भी कहा जा रहा था कि विराट अपने दूसरे बच्चे की जन्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले इस बात का दावा किया गया कि वह अपने बच्चे को लंदन में जन्म देने वाली है। हर्ष गोयनका के एक मिस्ट्री पोस्ट के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था। खैर इस बारे में तो कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म

बेबी बॉय के जन्म पर Virat Kohli और अनुष्का ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “बेहद खुशी और प्यार से हम आपको खुशखबरी दे रहे हैं कि 15 फरवरी को हमारे घर बेबी बॉय और वामिका के छोटे भाई अकाय का जन्म हुआ है। हम इस वक्त में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे हमें प्राइवसी देने का भी आग्रह करते हैं। विराट और अनुष्का।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026

Ranveer Singh 

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Paresh Rawal

मई 30, 2026