Virat Kohli: भारत के स्टार क्रिकेटर जो अपनी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना चुके हैं। वहीं इस सबके बीच जब भी वह अपने फैन से मिलते हैं तो चर्चा में आ जाते हैं। इस सबके बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में वह अपने एक पाकिस्तानी फैंस से मिलते हुए नजर आ रहे हैं जो व्हीलचेयर पर बैठा हुआ दिखाई देता है। यहां विराट कोहली ने फिर से लोगों का दिल बाग बाग किया है क्योंकि वीडियो वाकई काफी खास है जो फैंस के लिए उनका प्यार दिखाने के लिए काफी है।
पाकिस्तानी फैन का विराट कोहली के लिए अद्भुत प्यार वायरल
View this post on Instagram
वायरल वीडियो में विराट कोहली जा रहे होते हैं तभी एक व्हीलचेयर पर बैठा हुआ शख्स नजर आता है जिससे वह गले मिलते हैं। उनके साथ पोज देते हैं। आवाज आती है, “हम पाकिस्तान से हैं लेकिन यह आपका बहुत बड़ा फैन है।” वहीं जिस तरह से स्टार क्रिकेटर ने उसे शख्स से की कि वह वाकई दिल जीतने लायक है। एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी जारी है। वहीं सबके बीच पाकिस्तानी फैन से क्रिकेटर ने मुलाकात की वह चर्चा में आ गया है।
बॉर्डर पार भी Virat Kohli को लेकर इस कदर प्यार
वहीं फैन के साथ इस मुलाकात ने हर किसी का दिल जीत लिया है और विराट कोहली ने यह साबित कर दिया है कि इंडियन क्रिकेटर आइकॉन के लिए बॉर्डर्स के पार भी प्यार बरकरार है। व्हीलचेयर पर बैठे इस फैन के साथ मुस्कुराते हुए क्रिकेटर मिलते हैं। वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से काफी शेयर किया जा रहा है। जहां यूजर्स का कहना है कि विराट कोहली ने उस शख्स का दिन बना दिया।
जहां तक बात करें विराट कोहली की तो वह अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से क्रिकेट प्रेमियों के दिल में हर बार छा जाते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होते हैं।






