---Advertisement---

Sandeep Maheshwari को ‘जानेमन’ कहकर Vivek Bindra ने दिया जवाब, इस कॉन्ट्रोवर्सी पर लोग ले रहे चटकारे

Vivek Bindra Sandeep Maheshwari: सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदीप माहेश्वरी ने पोस्ट किया जिस पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूट्यूब पर विवेक बिंद्रा के साथ तीखी बहस हो रही है। सोशल मीडिया पर दोनों ही फैंस के चहेते हैं और ऐसे में उनके बीच यह बहस खूब चर्चा में है और लोग मजे भी ले रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 21, 2023 12:54 अपराह्न

maheshwari-vivek controversy
Follow Us
---Advertisement---

Vivek Bindra Sandeep Maheshwari: यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी फिलहाल काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो को पोस्ट कर बड़े घोटाले का पर्दाफाश करने का दावा किया। इसके बाद लोगों को झटका लगा जब यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट डाल उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि उन पर वीडियो को हटाने का दबाव डाला जा रहा है और उन्हें धमकाने के लिए कुछ लोग उनके घर भी आए थे।।वहीं अब विवेक बिंद्रा यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर सीधा संदीप महेश्वरी को चुनौती देते हुए नजर आए। अब यह बात समझ में आ रही है कि संदीप महेश्वरी जिस यूट्यूबर की बात कर रहे थे वह कोई और नहीं बल्कि विवेक बिंद्रा हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जिस पर हो रही है बहस।

कोर्स के नाम पर हो रहा धंधा

https://youtu.be/yxTuj__LXJU

बता दें कि संदीप महेश्वरी एक वीडियो में दो लड़कों से बातचीत करते हुए दिखाई देते हैं जो एक यूट्यूबर से बिजनेस सीखने के लिए कोर्स खरीदे थे। इसके लिए उन्होंने 50000 और 35000 का भुगतान भी किया था। दोनों का कहना है कि इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इस दौरान एक लड़के ने कहा कि बिजनेसमैन की जगह सेल्समैन बनाया जा रहा है। कोर्स 1 लाख से लेकर 10 लाख तक में बिक रहे हैं और स्टूडेंट को खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

विवेक बिंद्रा ने दिया जवाब

https://youtu.be/KBq__xfdGxY

इस वीडियो में कोर्स को प्रोडक्ट कहा जाता है और इसमें खरीदने वाले लोगों को आगे इसे और बेचने के लिए कहा जाता है। यानी कि यह एक तरह से मल्टी लेवल मार्केटिंग है। लड़कों की बात सुनने के बाद संदीप महेश्वरी हैरान रह जाते हैं और कहते हैं यह एक बहुत बड़ा स्कैम है और इसे रोकना रोकना चाहिए। इस वीडियो पर हाजिरजवाबी देते हुए विवेक बिंद्रा ने संदीप माहेश्वरी के हर एक सवाल का जवाब दिया है। दरअसल संदीप को विवेक ने ‘जानेमन’ कहकर इसका जवाब दिया है और एक वीडियो भी पोस्ट किया।

लोग ले रहे खूब मजे

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग संदीप महेश्वरी के साथ खड़े हैं तो कुछ लोग विवेक बिंद्रा की चुटकी ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “आप लोगों को जो करना है करिए हमें तो बहुत मजा आ रहा है।” एक और यूजर ने कहा, “सच्चाई कभी छिपती नहीं है सच्चाई हमेशा सच्चाई ही होती है।” एक और यूजर ने कहा, “हम कुछ सच नहीं जानते हैं लेकिन सच्चाई जरूर सामने आएगी।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Nagpur Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Anurag Dhanda

नवम्बर 5, 2026

Delhi Viral Video

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026