---Advertisement---

जीरो फीस और विभीषण का किरदार! Vivek Oberoi क्यों मुफ्त में कर रहे रणबीर कपूर की रामायण, क्या है 4000 करोड़ बजट वाली फिल्म करने की वजह

Vivek Oberoi: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रामायण काफी खास है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए एक एक्टर ने फीस लेने से इनकार कर दिया। आखिर क्या है पूरी वजह जिसने सोशल मीडिया पर उनकी दरियादिली को सलाम करने के लिए लोगों को मजबूर कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 1, 2026 2:17 अपराह्न

Vivek Oberoi
Follow Us
---Advertisement---

Vivek Oberoi: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर की फिल्म भले ही 4000 करोड़ की बजट की हो लेकिन एक ऐसा किरदार है जिसने इस फिल्म को करने के लिए एक पैसे नहीं लिए हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विवेक ओबरॉय की जिन्होंने नमित मल्होत्रा से कहा कि वह फिल्म के लिए पैसे नहीं लेंगे लेकिन इसके पीछे की वजह क्या थी। क्यों फ्री में ही काम करने के लिए एक्टर तैयार हो गए। इस सब के बारे में बात की है जो चर्चा में है और दरियादिली दिखाने में कामयाब रहे हैं विवेक ओबरॉय। उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया।

4000 करोड़ की फिल्म में से 1 पैसे नहीं लिए Vivek Oberoi

इसे लेकर पिछले लंबे समय से लगातार सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर जारी है। एक्टर ने रामायण के लिए अपनी कमाई दान करने का फैसला किया और उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म में विभीषण का रोल निभाने के लिए अपनी पूरी फीस दान करने का फैसला लिया है। बता दे कि 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रणबीर कपूर की फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है लेकिन एक भी रुपए लेने के लिए एक्टर तैयार नहीं हैं।

क्यों विवेक ओबरॉय रामायण करने के लिए हुए तैयार

इस बारे में बात करते हुए विवेक ओबरॉय ने कहा कि मैं नमित से कहा कि मुझे इसके लिए एक पैसा भी नहीं चाहिए मैं इसे किसी अच्छे काम के लिए दान करना चाहता हूं जिसमें मेरा भरोसा हो। उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा कि वह फिल्म इसलिए कर रहे हैं क्योंकि रामायण उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है और वह उन्हें अपना सपोर्ट दिखाना चाहते हैं। भारत को ग्लोबल स्टेज पर ले जाएगी। इतना ही नहीं विवेक ओबरॉय राम भक्त है और ऐसे में वह इसे अपने लिए करना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म में विभीषण का किरदार चुना है।

4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं तो निर्देशक नितेश तिवारी है। इतना ही नहीं रणबीर के अलावा रावण के किरदार में यश तो साई पल्लवी सीता और अरुण गोविंद दशरथ तो रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आने वाले हैं। लारा दत्ता से लेकर रकुल प्रीत सिंह तक फिल्म में दिखाई देंगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026

Salman Khan

सितम्बर 20, 2026

Golmaal 5

सितम्बर 19, 2026