---Advertisement---

Vivian Dsena 3 बेटी के बाद एक बार फिर बने पिता! बिग बॉस 18 रनर अप को नए नवेले दुल्हे रजत दलाल ने दी बधाई

Vivian Dsena: बिग 18 में नजर आने वाले एक्टर के घर पर खुशखबरी आई है और उन्होंने नौरान के साथ बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया है। इस खुशखबरी को देखकर रजत दलाल ने उन्हें बधाई दी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 30, 2026 12:52 अपराह्न

Vivian Dsena
Follow Us
---Advertisement---

Vivian Dsena: बिग बॉस 18 में फर्स्ट रनर अप के तौर पर अपनी एक अलग पहचान बनाकर एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने वाले एक्टर के घर नन्हा राजकुमार आया है। बिग बॉस का लाडला फिर से पिता बन चुका है। सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी उन्होंने लोगों को दी है। इससे पहले विवियन डीसेना अपनी पत्नी नौरान के साथ एक बेटी के पिता थे। अपनी पोस्ट के साथ विवियन ने लोगों का दिल जीत लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में एक राजकुमार आ गया है। वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद उनके को स्टार रजत दलाल और बाकी सेलेब्स भी बधाइयां दे रहे हैं।

बेटे को Vivian Dsena ने बताया साम्राज्य का राजकुमार

विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा, “कुछ समय के लिए नजरों से ओझल हो गया था और उसकी एक वजह भी थी। कुछ कहानियों का ऐलान नहीं किया जाता उन्हें पहले जिया जाता है। उसकी चुप्पी ने सब कुछ कह दिया हमारा साम्राज्य अब और भी बड़ा हो गया है और इस बार एक राजकुमार आया है।”

रजत दलाल ने विवियन डीसेना को क्या कहा

विवियन डीसेना के इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस लिस्ट में हाल ही में दूल्हा बने रजत दलाल का भी नाम शामिल है जिन्होंने खुशी का जश्न मनाया और लिखा बहुत-बहुत मुबारक हो भाई भाभी को।” वही रुबीना दिलैक ने लिखा ओएमजी ब्यूटीफुल बधाई हो। अली गोनी ने लिखा भाई बहुत मुबारक। यामिनी मल्होत्रा ने माशाल्लाह बधाई हो लिखा है। तजिंदर बग्गा से लेकर भारती सिंह तक ने विवियन को शुभकामनाएं दी है।

बता दें कि विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी से 2013 में शादी और 2021 में तलाक के बाद साल 2022 में इजिप्ट की पत्रकार नौरान अली संग शादी की थी। जिससे उनकी 1 बेटी है तो वहीं 2 और सौतेली बेटी भी है। अब वह एक बेटे के पिता बन चुके हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 8, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 8, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 6

अक्टूबर 8, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 62

अक्टूबर 8, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 8, 2026

Rajpal Yadav

अक्टूबर 8, 2026