---Advertisement---

इंतज़ार हुआ खत्म! सामने आई अजय देवगन स्टारर “Auron Mein Kahan Dum Tha” की रिलीज़ डेट

अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म Auron Mein Kahan Dum Tha की न्यू रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जुलाई 6, 2024 4:11 अपराह्न

Auron Mein Kahan Dum Tha
Follow Us
---Advertisement---

Auron Mein Kahan Dum Tha: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन और मशहूर एक्ट्रेस तब्बू की अपकमिंग फिल्म “औरों में कहां दम था” का इंतज़ार बेसब्री से किया जा रहा है। पहले एक्टर की इस फिल्म को 5 जुलाई 2024 को बड़े पर्दे पर उतारा जाने वाला था लेकिन, इस डेट पर मूवी को रिलीज़ नहीं किय गया और इसकी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है। यहीं अब अजय देवगन ने फिल्म की न्यू रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। चलिए जानते हैं वह क्या है।

इस दिन रिलीज़ की जाएगी Auron Mein Kahan Dum Tha फिल्म

हाल में एक्टर अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक रीसेंट पोस्ट शेयर किया और फिल्म की न्यू रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है। बता दें एक्टर की इस पोस्ट के अनुसार फिल्म को बड़े पर्दे पर 2 अगस्त 2024 को रिलीज़ किया जाएगा। एक्टर ने अपने इस पोस्ट के नीचे लिखा “इंतज़ार 2 अगस्त खत्म को खत्म हो जाएगा।”

इसलिए टली फिल्म की रिलीज़ डेट

बता दें एक्टर अजय देवगन की इस फिल्म को मेकर्स जुलाई के दूसरे हफ्ते में रिलीज़ करने का सोच रहे थे। लेकिन, कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह बताया जा रहा है कि साउथ एक्टर प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज़ के कारण फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे की ओर खिसका दिया गया जिससे फिल्म अच्छी कमाई कर सके।

रिलीज़ डेट सुन एक्साइटेड हुए फैंस

फिल्म औरों में कहां दम था की रिलीज़ डेट के टलने की खबर सुनते ही फैंस निराश हो गए थे। लेकिन जैसे ही लोगों को फिल्म की न्यू रिलीज़ डेट पता चली वह सभी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए। इसी बीच एक यूजर ने लिखा “मैं इंतजार में हूँ!!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया “ब्लॉकबस्टर मूवी।” यही नहीं कई यूजर्स ने लिखा कि वह फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026