---Advertisement---

क्या इस स्टार की वजह से टूटी थी Trisha Krishnan की सगाई, प्राइवेट फोटो ही नहीं इन विवादों में भी रही हैं साउथ एक्ट्रेस

Trisha Krishnan: अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो पोन्नियिन सेल्वन स्टार तृषा कृष्णन स्टारडम को खूब एन्जॉय कर रही हैं लेकिन निजी जिंदगी में वह कई बार विवादों में रह चुकी हैं। प्राइवेट फोटो लीक होने से लेकर सगाई टूटने तक को तृषा जिंदगी में झेल चुकी हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 4, 2023 3:30 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Trisha Krishnan: पोन्नियिन सेल्वन स्टार तृषा कृष्णन फिलहाल अपनी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके किरदार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वह लाइमलाइट में आ गयी हैं। एक्ट्रेस 4 मई को अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और इस बात में कोई दोराय नहीं है कि उनकी एक जबरदस्त फैन फ़ॉलोविंग है। यह कहना गलत भी नहीं है कि वह कंट्रोवर्सी का पार्ट रह चुकी हैं। आइए इस खास दिन पर जानते हैं एक्ट्रेस से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

कई स्टार्स संग अफेयर्स की वजह से चर्चा में रही हैं तृषा

तृषा के अफेयर्स की बात करें तो उनका नाम कई नामी स्टार्स के साथ जुड़ा है। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की माने तो वह साउथ के सुपरस्टार विजय थलपति को भी डेट कर चुकी हैं जो शादीशुदा हैं। इसके अलावा तृषा साउथ एक्टर राना दग्गुबाटि संग भी रिलेशन में रह चुकी हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस थे और यही वजह है कि उनका रिश्ता 10 साल तक चला था। अगर अटकलों की माने तो तृषा धनुष को भी डेट कर चुकी हैं लेकिन इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए इसे एक महज अफवाह ही माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Celebs Controversy: सलमान से लेकर प्रियंका तक ने गुस्से में दिया था फैंस की बदतमीजी पर मुंहतोड़ जवाब, एक ने तो सरेआम जड़ा थप्पड़

जब टूट गयी थी तृषा की सगाई

वहीं एक समय पर तृषा बिजनेसमैन वरुण मनियन से शादी करने के लिए तैयार थी। जी हां, कई अफेयर्स करने के बाद एक्ट्रेस घर बसाने वाली थी और वह सगाई भी कर चुकी थी लेकिन कहा जाता है कि धनुष की वजह से यह सगाई टूट गई थी। खैर इस बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ यह भी कहा जाता है कि उनके मंगेतर के पिता को तृषा बहू के तौर पर पसंद नहीं थी और वह उनकी एक्टिंग करियर से नाराज थे। ऐसे में वरुण ने उन्हें एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा लेकिन एक्ट्रेस ने अंत में इस रिश्ते को खत्म कर आगे बढ़ गई।

इस साउथ स्टार के साथ भिड़े थे तृषा के होने वाले मंगेतर

एक बार एक पार्टी में तृषा ने धनुष को इनवाइट किया था लेकिन किसी वजह से विवेक और धनुष की अनबन हो गई थी। बात हाथापाई तक पहुंच गई थी और रिपोर्ट की मानें तो दोनों की लड़ाई के बीच में तृषा को आना पड़ा था। कहा जाता है कि इस दौरान तृषा के मंगेतर और धनुष की जमकर लड़ाई हुई थी।

प्राइवेट फोटो लीक होने पर हुआ था हंगामा

तृषा का नाम उस लिस्ट में शामिल है प्राइवेट फोटो लीक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था जब तृषा की प्राइवेट तस्वीर वायरल हुई थी। हालांकि बाद में एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को लेकर प्रतिक्रिया दी थी और उसे फेक बताया था। एक्ट्रेस की यह कंट्रोवर्सी अभी भी चर्चा में है।

ये भी पढ़ें: Health Tips: जानलेवा साबित हो सकता है अत्याधिक मात्रा में नींबू पानी का सेवन, नुकसान जानकार रह जाएंगे दंग!

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Leave a Comment