---Advertisement---

Welcome To The Jungle: इंडिया की पहली 2000 करोड़ी फेक फिल्म बनाने के लिए टीम के साथ जद्दोजहद करते दिखे अक्षय कुमार, क्या आपको आई पसंद

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ धमाका करने के लिए आ गए हैं और उनके ट्रेलर को देखकर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कॉमेडी की दुनिया में किस तरह बवाल मचने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 11, 2026 3:11 अपराह्न

Welcome To The Jungle
Follow Us
---Advertisement---

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार अपनी वेलकम फ्रेंचाइजी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं इस सब के बीच अब फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है और इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया है जिसमें सभी स्टार कास्ट को दिखाया गया है। वहीं इस सबके बीच खुद फिल्म के अंदर अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ फेक फिल्म बनाते हुए नजर आते हैं जिसे 2000 करोड़ी बताया जाता हैइस ट्रेलर को क्या लोगों ने पसंद किया है। आइए जानते हैं वेलकम टू द जंगल ट्रेलर को देखने के बाद आखिर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

क्या है वेलकम टू द जंगल ट्रेलर में खास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

वेलकम टू द जंगल ट्रेलर की शुरुआत में पहले सभी स्टार कास्ट से मिलाया जाता है और उसके बाद फिल्म बनाने के लिए प्लानिंग करते हुए नजर आते हैं। आर्मी बनकर वे एक गांव में पहुंचते हैं लेकिन हंगामा मच जाता है जब गांव वाले उन्हें असली आर्मी समझ बैठते हैं। उसके बाद आखिर क्या बवाल होता है और कैसे वे इस परेशानी से निकलेंगे देखना दिलचस्प है। इसके साथ ही लास्ट में दिखाया जाता है कि फिल्म की शूटिंग के लिए आए अक्षय कुमार और उनकी टीम को कैसे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Welcome To The Jungle Trailer देख क्या बोल रहे यूजर्स

यह सच है कि वेलकम टू द जंगल ट्रेलर के हर सिम को देखने के बाद आपको हंसी आ सकती है लेकिन ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस ट्रेलर में जबरदस्त मसाला दिखाया गया है। जहां जैकलीन फर्नांडीज से लेकर रवीना टंडन दिशा पटानी तक ने धमाका किया है। वहीं सबसे ज्यादा जिसने सुर्खियां बटोरी वह है परेश रावल। वहीं इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा यह काफी मजेदार दिख रहा है तो एक ने कहा ट्रेलर खत्म पैसा हजम। एक यूजर ने कहा अक्षय कुमार शानदार तो एक ने कहा मजेदार ट्रेलर है। एक यूजर ने कहा अक्षय कुमार की विरासत वापस आ गई।

वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट क्या करेंगे कमाल

अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली वेलकम टू द जंगल 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में लारा दत्ता, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृही कोडवारा, आदित्य सिंह, भाग्य भानुशाली भी हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 13

अक्टूबर 28, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 5

अक्टूबर 28, 2026