Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार अपने फैंस को एंटरटेन करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं और यही वजह है कि हर बार वह कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। उनके कॉमेडी का वाकई कोई जवाब नहीं है। वहीं सबके बीच अब वेलकम टू दे जंगल से बवाल मचाने के लिए आप पूरी तरह से तैयार हैं। उसके साथ ही ट्रेलर रिलीज की जानकारी देते हुए उन्होंने वेलकम टू द जंगल के लिए दुआ करने की बात कही। स्पेशल मौके पर एक्टर का पोस्ट चर्चा में है जिसमें एक बार फिर सभी स्टार कास्ट की झलक दिखाई गई है जो लोगों के लिए खास है।
Welcome To The Jungle को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार
Pray for the mission.
Pray for the jungle.
Pray for us idiots.#WelcomeToTheJungle Trailer Out Tomorrow!The chaos begins in cinemas from 26th June, 2026 🍿 pic.twitter.com/w4WP5Vksvb
— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 10, 2026
अक्षय कुमार ने ट्रेलर रिलीज की घोषणा करते हुए कैप्शन में लिखा, “मिशन के लिए दुआ करें जंगल के लिए दुआ करें हम बेवकूफों के लिए दुआ करें।” वेलकम टू द जंगल का ट्रेलर कल आ रहा है। जी हां, 11 जून को इसका ट्रेलर जारी किया जाने वाला है जो निश्चित तौर पर फैंस के लिए खास तोहफा हो सकता है। 26 जून 2020 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार अक्षय कुमार की फिल्म में स्टार्ट का एक जमावड़ा देखने को मिलने वाला है। इसके साथ एक पोस्ट को जारी किया गया जहां लिखा गया कि “खतरे में अपने रिस्क पर शामिल हो जहां फेक फिल्म, रियल जंगल, रियल डेंजर रियल ईडियट्स बताया गया है।
अक्षय कुमार का वेलकम टू द जंगल में दिखेगा फुल ऑन सस्पेंस
अहमद खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, लारा दत्त, रवीना टंडन, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, जॉनी लीवर, किकू शारदा, राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं। 17 स्टार्स से भरी हुई इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट ट्रेलर रिलीज से पहले काफी ज्यादा देखा जा रहा है जहां यूजर्स अक्षय कुमार को एंटरटेनमेंट का किंग बता रहे हैं।
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज हो रही है।






