Aishwarya Rai Bachchan : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बहू एश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। 52 साल की एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक 2026 में ब्यूटी ब्रेंड लॉरियल पेरिस की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रुप में पहुंची हैं। यहां पर उन्होंने एफिल टॉवर के बैकग्राउंड में प्लेस जोफ्रे पर आयोजित ‘ले डेफिले लॉरियल पेरिस’ में वॉक किया। इस दौरान एक्ट्रेस का जो लुक और कॉम्फिडेंस था वो देखने लायक था। उन्हें हॉलीवुड एक्ट्रेस और सेलिब्रेटीज भी देखते रह गए। यही कारण है कि, जैसे ही उनका वॉक करते हुए वीडियो आया वैसे ही इंटरनेशनल मीडिया में एश्वर्या राय बच्चन की तारीफ होने लगी। उनके क्राउन से लेकर ड्रेस तक पर सभी की नजर टिक गई।
पेरिस फैशन वीक में छा गई Aishwarya Rai Bachchan
लॉरियल परेिस को प्रमोट करते हुए एश्वर्या राय बच्चन ने एक लेविश गाउन चुना । उनका रॉयल ब्लैक गाउन काफी हटकर था। इसे यारा शूमेकर ने डिजाइन किया था। इस रॉयल टू-पीस ब्लैक वेलवेट फिशटेल गाउन में 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी हुई थी। जिसके कारण ये काफी शाही लग रहा था। एश्वर्या राय ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खोला हुआ था।
देखें वीडियो
Aishwarya Rai & Kendall Jenner hand in hand walked together & close the show ; ✨
#AishwaryaRai
#AishwaryaRaiBachchan https://t.co/niTg8LXxNx— Mishkat Mahir (@MahirMishkat) September 28, 2026
लेकिन इन पर हुआ बरगंडी लाल शेड काफी अट्रेक्टिव लग रहा है। उनकी खूबसूरती को ये कलर काफी कॉम्पलिमेंट कर रहा था। लेकिन इस लुक पर चार चांद महंगे रत्नों से जड़ा छोटा जा ताज लगा रहा था। एक्ट्रेस के सिर पर सजा हुआ क्राउन हर किसी को प्रभावित कर रहा है। विदेशों की भीड़ में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक करते हुए इंडियन कल्चर को प्रमोट किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़ते हुए मेहमानों को अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल स्टार और अमेरिकी फैशन मॉडल केंडन जेनर का हाथ पकड़ा हुआ थछा। वो जिस तरह से वॉक कर रही थीं। वो लोगों को काफी अट्रेक्ट कर रहा है।
एश्वर्या राय बच्चन का देसी अवतार ने छीनी लाइम लाइट
रैंप पर वॉक करती एश्वर्या राय बच्चन के वीडियो को सोशल मीडिया पर Mishkat Mahir नाम के एक्स हैंडल पर अपलोड किया गया है। वीडियो में एक्ट्रेस का मॉर्डन देसी अवतार दिल छूने वाला है। दुनियाभर की बड़ी मॉडल्स के साथ जिस तरह से एश्वर्या च रही थीं और उन्होंने खुद को कैरी किया हुआ था। वो लोगों को ताकीफ करने पर मजूबर कर रहा है।







