---Advertisement---

जेल से बाहर आते ही ये क्या बोल गए Elvish Yadav

Elvish Yadav: सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss OTT2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं से घिरे रहते हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए ...

Read more

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मार्च 24, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Elvish Yadav
Follow Us
---Advertisement---

Elvish Yadav: सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss OTT2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं से घिरे रहते हैं। और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल एल्विश को रेव पार्टीज में स्नेक वेनम मामले की पूछताछ के बाद बीते कुछ दिनों से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, और उन्हें जेल जाना पड़ा लेकिन, अब एल्विश को जमानत दे दी गई है जिसके बाद उनके पहले स्टेटमेंट ने पूरा इंटरनेट हिला कर रख दिया है। तो, चलिए उसपर एक नजर डालते हैं कि मामला क्या है।

Elvish Yadav ने शेयर की पहली पोस्ट

सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव बीते कुछ दिनों से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में थे। और आपको बता दें जमानत याचिका के जरिए एल्विश को जिला न्यायालय की कोर्ट में सुनवाई के बाद जमानत दी गई है। साथ ही अब आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, एल्विश ने जेल से बाहर आते ही अपने इंसटाग्राम हैंडल के जरिए अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसके नीचे उन्होंने एक ऐसा कैप्शन क्लिखा जिसे पढ़ हर कोई इंटरनेट पर भावुक होता और उन्हें सपोर्ट करता नजर आ रहा है।

ये क्या बोल गए एल्विश यादव

अगर बात की जाए एल्विश के जेल से बाहर आते ही दीये गए बयान की तो, उन्होंने अभी तक किसी मीडिया चैनल को कोई इंटरव्यू नहीं दिया बल्कि, अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा “समय दिखाई नहीं देता पर बहुत कुछ दिखा जाता है” वह अपने इस स्टेटमेंट के जरिए अपने चाहने वालों को अपना हाल बताते और समय की वेल्यू समझाते दिख रहे हैं। वहीं उनके चाहने वालों ने भी उनकी इस पोस्ट और स्टेटमेंट पर ढ़ेरों कमेंट कर उन्हें सपोर्ट खूब किया और स्ट्रॉन्ग रखने के लिए कहते नजर आए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Salman Khan

अप्रैल 16, 2026

Kartik Aaryan

अप्रैल 16, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 28

अप्रैल 16, 2026

Samay Raina

अप्रैल 16, 2026

Ranbir Kapoor

अप्रैल 16, 2026