---Advertisement---

क्या बला है Poonam Pandey की जान लेने वाला Cervical Cancer, रोकने के लिए मोदी सरकार ने उठाया कदम, जानें लक्षण-बचाव

Cervical Cancer : 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए Cervical Cancer जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी । इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, इस कैंसर के जोखिम भी कम किए जाएंगे। बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े इस ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 2, 2024 2:01 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 2, 2024 5:10 अपराह्न

Cervical Cancer
Follow Us
---Advertisement---

Cervical Cancer : 1 फरवरी को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए Cervical Cancer जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी । इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, इस कैंसर के जोखिम भी कम किए जाएंगे। बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े इस एलान के बाद किसे पता था कि, बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस Poonam Pandey की जान इस गंभीर कैंसर से ही हो जाएगी।

Poonam Pandey की Cervical Cancer से हुई मौत

पूनम पांडे की मौत के बाद से ही सर्वाइकल कैंसर को लेकर हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। हालंकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि, पूनम पांडे का निधन वाकई में हुआ है या नहीं। आपको जानकर हैरानी होगी कि, भारत में महिलाओं की मौत का सबसे बड़ा दूसरा कारण ये कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर को लेकर एक रिपोर्ट भी सामने आयी है। जिसमें बताया गया है कि, भारत में 18.3% यानि की 123,907 मामले इसी कैंसर के है। जिसमें हैरानी की बात ये है कि, 9.1% महिलाएं इसका शिकार हैं। ये सिर्फ भारत की समस्या नहीं बल्कि दुनियाभर की महिलाएं इस गंभीर बीमारी का शिकार हो रही हैं।

सर्वाइकल कैंसर क्या है?

सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं से शुरु होता है। एचपीवी और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्‍शन के कारण ये सर्वाइकल कैंसर फैलता है। जिसके कारण पीड़ित की जान चली जाती है।

सर्वाइकल कैंसर तीन तरह के होते हैं।

एडेनोकार्सिनोमा (Adenocarcinoma) ट्यूमर ग्रीवा के अपर पार्ट में होता है।

मेटास्टेटिक सर्वाइकल कैंसर (Metastatic Cervical Cancer) ये कैंसर ग्रीवा के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में फैलता है।

स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (Squamous Cell Skin Cancer) ये कैंसर गर्भाशय ग्रीवा के नीचे पाया जाता है। करीब 80 फीसदी इसी का शिकार बनते हैं।

Cervical Cancer के लक्षण

महिलाओं के निजी अंग में असामान्य ब्लीडिंग होना।

वेजाइना से चिपचिपा लिक्विड निकलना।

अचानक से वजन कम होगा।

पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना।

मल त्याग ने में दर्द होना।

पैरों में सूजन आना।

Cervical Cancer के बचाव

बॉडी की रेगुलर स्क्रीनिंग करवाते रहना चाहिए।

सेफ सेक्‍स करना चाहिए।

वजन पर कंट्रोल करके रखना चाहिए।

तनाव कम लेना चाहिए।

हेल्‍दी डाइट लेनी चाहिए।

स्‍मोकिंग और अल्‍कोहल से दूर रहना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026