---Advertisement---

Aamir Khan की शादी टूटने से जब बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्ट्रेस को लगा था सदमा, दुश्मनी भूलकर एक्टर के दर्द में हुई थी शामिल

Aamir Khan : आमिर खान तीसरी शादी 5 जुलाई 2026 को अपने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से कर सकते हैं। इस बीच उनकी पहली शादी टूटने का एक पुराना किस्सा काफी चर्चाओं में हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 15, 2026 11:08 पूर्वाह्न

Aamir Khan
Follow Us
---Advertisement---

Aamir Khan : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इस बार अपनी किसी अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि, तीसरी शादी के कारण चर्चाओं में हैं। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि, 60 साल का एक्टर अपनी गर्लफ्रें गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई 2026 को शादी करने जा रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते पर मुहर लगा चुके हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब एक्टर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहा हो या फिर शादी कर रहा हो। उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से भी ऐसे ही शादी की थी। उनकी जब पहली शादी रीना दत्ता से टूटी थी तो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस जिसे आमिर खान देखना भी पसंद नहीं करते थे, उसी ने उन्हें संभाला था। इसका खुलासा खुद आमिर खान ने किया था।

Aamir Khan की पहली शादी टूटने का जूही चावला का क्यों लगा था झटका?

एक इंटरव्यू में आमिर खान बताया था कि, जूही चावला की एक बात उन्हें बुरी लगी थी। जिसके कारण वो उनसे बिल्कुल भी बात नहीं करते थे। ‘इश्क’ फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देखते थे। लेकिन जब उनकी पहली शादी रीना दत्ता से खत्म हुई तो वो अकेले हो गए थे।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-DialogueDiaries-lk2vu

इस बुरे वक्त में जूही चावला ने आगे बढ़कर एक्टर को 7 साल बाद कॉल किया और उनके घर पहुंची। इस खराब समय में जूही इकलौती ऐसी इंसान थीं। जिन्हें उनके रिश्ते के टूटने से बड़ा झटका लगा था। इसके बाद फिर से उनकी दोस्ती शुरु हो गई थी।  दरअसल, रीना और आमिर को उन्होंने एक साथ कई बार देखा था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि, ये रिश्ता भी खत्म हो सकता है।

आमिर खान की  विवादों से भरी पर्सनल जिंदगी

आपको बता दें, आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। वो अपने काम को बहुत अच्छी तरह से करते हैं। एक्टर की पहली दोनों लवमैरिज टूट टुकी हैं। उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से बहुत कम उम्र में की थी। लेकिन साल 2002 में ये टूट गई। पहली मैरिज से उन्हें जुनैद खान और इरा खान नाम के दो बच्चे हैं। इसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से दूसरी शादी की । लेकिन ये भी 15 साल बाद टूट गई। दोनों का आजाद नाम का बेटा है। लेकिन अब वो तीसरी शादी बैंगलुरु की रहने वाली गैरी स्प्रैट से 5 जुलाई 2026 में करने जा रहे हैं। ऐसी चर्चाएं हैं, 60 की उम्र में तीसरी बार वो दूल्हा बन सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026