---Advertisement---

जब दामाद Akshay Kumar की हेरा-फेरी से Rajesh Khanna हुए थे दुखी, जानें बेटी को क्यों दी थी लगाम कसने की सलाह?

Rajesh Khanna : गुजरे जमाने के सुपर स्टार राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी चर्चा होती रहती है। अभी हालिह में उनकी को स्टार मौसमी चटर्जी ने उन पर घमंडी होने के आरोप लगाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है, काका ने एक बार अपने दामाद अक्षय कुमार को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया। जिसके के कारण वो खबरों में आ गए थें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 9, 2026 12:01 अपराह्न

Akshay Kumar
Follow Us
---Advertisement---

Rajesh Khanna:  राजेश खन्ना बॉलीवुड के एक ऐसे सुपर स्टार रहे हैं, जिन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ से सुर्खियां बटोरी हैं। अब भले ही वो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उनके साथ काम करने वाले को-स्टार अकसर अपने अनुभव को शेयर करते हैं। अभी हालहि में  एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए राजेश खन्ना को घमंडी बताया, इसके साथ थी उनकी बर्बादी का कारण उन्हें ही बताया। बेहरहाल राजेश खन्ना से जुड़ कई किस्से अब सामने आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है?  सुपरस्टार अपने दामाद अक्षय कुमार की हेरा-फेरी से परेशान थे। उन्होंने एक बार मीडिया से बात करते हुए एक मजेदार किस्सा सुनाया था । इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि, वो अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना से लगाम कसने को कहते हैं।

Rajesh Khanna अपने दामाद अक्षय कुमार की हेरा-फेरी से क्यों हुए थे परेशान?

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सुपर स्टार राजेश खन्ना के दामाद हैं। दोनों दामाद और ससुर में खूब जमती थी। अपनी इसी जोड़ी को लेकर राजेश खन्ना ने एक अक्षय कुमार के मजे लेते हुए कुछ फनी बातें शेयर की थीं।

 देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Cinemaajkal

उन्होंने कहा था कि, “इस उम्र में मैं क्या गाऊंगा? हमारा जो जमाई राजा है, वो बहुत गाता है। कभी वो ‘भूल भुलैया’ करता है, कभी ‘हेरा फेरी’ करता है… वो बहुत हेरा फेरी करता है, हेरा फेरी वाला ही आदमी है वो” आगे कहा, “मैंने अपनी बेटी ट्विंकल से भी कहा है—देखो बाबा, इसकी लगाम खींचकर रखना, लेकिन इतनी भी मत खींचना कि वह टूट जाए”। उनका ये पूरा बयान मजाक से भरा हुआ था। क्योंकि अक्षय कुमार की ‘हेरा-फेरी’ फिल्म और’ भूल भुलैया’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम किया था।

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने राजेश खन्ना पर लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें, राजेश खन्ना के साथ ‘अनुराग’ , ‘प्रेम बंधन’ , ‘भोला भला’ , ‘हमशक्ल’ , ‘विजय’ और ‘घर परिवार’ जैसी हिट मूवीज में काम कर चुकी एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने अभी हालहि में काका को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने राजेश खन्ना को घमंडी कहा है। इसके साथ ही एक्टर के आखिरी दिनों के अकेलेपन को उनके “कर्मों का फल” बताया है। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि, एक्टर ने उनसे एक पूछा था कि, “क्या यह बच्चा तुम्हारे पति का है या विनोद मेहरा का?” इस पर उन्होंने भी तीखा पलटवार करते हुए कहा था कि, “क्या तुम्हारी बेटियां तुम्हारी हैं या ऋषि कपूर की?” उन्होंने एक्टर पर दूसरों को जलील करने जैसे आरोप लगाए हैं। मौसमी चटर्जी ने कहा कि, राजेश खन्ना ने अपने स्टारडम के पीक पर साथ काम करने वालों को कुछ नहीं समझा है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026

Sunny Deol

अगस्त 11, 2026