---Advertisement---

Sai Pallavi की नेचुरल ब्यूटी की दुनिया है दीवानी, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ एक्ट्रेस इन 3 चीजों से बनाती हैं फेस मास्क

Sai Pallavi: आखिर किन-किन चीजों से बने हुए मास्क का इस्तेमाल रामायण एक्ट्रेस अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए करती है। निश्चित तौर पर नेचुरल ब्यूटी की मालकिन के यह ब्यूटी सीक्रेट जानकर आपको भी हैरानी हो सकती है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2026 3:43 अपराह्न

Sai Pallavi
Follow Us
---Advertisement---

Sai Pallavi: हाल ही में जुनैद खान की फिल्म एक दिन में नजर आने वाली एक्ट्रेस बहुत जल्द रणबीर कपूर की रामायण में दिखाई देने वाली है। साउथ फिल्म की दिग्गज एक्ट्रेस जिनकी खूबसूरती को देखकर दुनिया हत्प्रभ रह जाती है साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय होता है। क्या आपको पता है अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आखिर किन-किन चीजों से बने हुए मास्क का साई पल्लवी इस्तेमाल करती है। 9 मई को एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं तो आइए जानते हैं आखिर क्या है उनका ब्यूटी सीक्रेट जो आप भी बिना सोचे समझे आसानी से ट्राई कर सकते हैं।

Sai Pallavi ने बताया क्या है वो 3 जादुई चीज

जहां तक बात करें साई पल्लवी के नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट की तो उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह एक फेस मास्क का इस्तेमाल करती है जो वह खुद बनाती है। इसमें 3 चीजों की मौजूदगी होती है। रामायण एक्ट्रेस के मुताबिक इसमें दही, हल्दी और शहद का इस्तेमाल किया जाता है। सिर्फ इन 3 चीजों से बने हुए लेप से अपनी स्किन का ख्याल रखती है।

हल्दी का क्या है स्किन में फ़ायदा

साई पल्लवी के हल्दी के फायदे की बात करें तो यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो चेहरे को चमकदार और स्वस्थ बनाता है। दाग धब्बे से लेकर एंटी एजिंग के तौर पर यह आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

स्किन के लिए क्या है शहद का लाभ

बात करें शहद की तो यह मॉइश्चराइजिंग के गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ ही एंटी एजिंग के तौर पर दाग धब्बे को कम करने और मुंहासे के साथ-साथ नेचुरल ग्लो प्रदान करने का काम करता है इसलिए आप फेस मास्क में इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही के क्या हैं चमत्कारी फायदे

जहां तक दही की बात करें तो कैल्शियम और जिंक से भरपूर यह फेस मास्क के तौर पर मॉइश्चराइजर, टेनिंग कम करने, मुंहासे रोकने और झुर्रियों का कम करने में फायदेमंद है।

साई पल्लवी की आने वाली फिल्म जिसका लोगों को है इंतजार

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान की जुनैद खान की फिल्म में साई पल्लवी को हाल ही में देखा गया है। एक दिन में उनकी एक्टिंग देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे हालांकि फैंस से उस कदर प्यार नहीं मिला। वहीं अगली बार रणबीर कपूर के साथ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण में दिखाई देंगी जिसमें यश, सनी देओल, रवि दुबे जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026