---Advertisement---

गरीबी से Cannes तक का सफर तय करने वाली Nancy Tyagi के टॉप 5 आइकॉनिक लुक्स, आप भी देखें

आज हम आपके लिए गरीबी से निकलकर Cannes 2024 में अपनी कला का परचम लहराने वाली Nancy Tyagi के टॉप 5 आइकॉनिक लुक्स ढूंढ कर लाए हैं।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: मई 22, 2024 2:23 अपराह्न

Nancy Tyagi
Follow Us
---Advertisement---

Nancy Tyagi: दिल्ली बेस्ड फैशन डिज़ाइनर नैंसी त्यागी (Nancy Tyagi) ने यूपी के छोटे से गांव बरनावा से कांस के रेड कार्पेट का सफर का तय किया है। इंफ्लुएंर ने अपने करियर की शुरुआत कोविड पेंडेमिक के दौरान छोटी-छोटी वीडियो बाना कर की थी। अपनी इन वीडियोज में नैंसी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आइकॉनिक आउटफिट से इंस्पिरेशन ले कर उन्हें खुद अपनी छोटी सी मशीन से सिलती थीं। और अपनी इसी मेहनत और लगन से सोशल मीडिया सेंसेशन नैंसी आज Cannes 2024 तक पहुचं पाईं हैं।

Nancy Tyagi के टॉप 5 मोस्ट आइकॉनिक लुक्स

चलिए अब नैंसी त्यागी के टॉप 5 मोस्ट आइकॉनिक और वायरल लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

नैंसी ने क्रिएट किया अलिया भट्ट का वेलेट साड़ी लुक

बीते कुछ महीनों पहले बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना एक ब्लैक वेलेट साड़ी लुक शेयर किया था जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया। एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पायर होकर नैंसी त्यागी ने खुद मार्किट जाकर वेलेट का कपड़ा, लिसेस और बाकी मटेरियल लिया और अलिया के इस आउटफिट को रीक्रिएट किया।

कियारा के आउटफिट को भी किया क्रिएट

यहीं नैंसी ने अलिया की तरह जानी-मानी एक्ट्रेस कियारा के मोस्ट वायरल शिमरी आउटफिट को भी क्रिएट किया है। यहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि, कैसे डिज़ाइनर नैंसी खुद ने छोटी-छोटी दुकानों में जाकर कपड़ा खरीदा और उसे स्टिच कर रही हैं।

सिंड्रेला गाउन से किया फैंस को दंग

इसी तरह बीते कुछ महीनों पहले नैंसी ने अपने बर्थडे लुक को यादगार बनाने के लिए एक सिंड्रेला गाउन से इंस्पिरेशन लेकर अपने लिए ही बेहद हसीन और स्टाइलिश सिंड्रेला गाउन सिल डाला। इस ड्रेस को बनाने के लिए भी इंफ्लुएंसर ने खुद कई मीटर कपड़ा खरीदा और उसे सिला है।

ऑफ शोल्डर सीक्विन गाउन

नैंसी का यह ऑफ शोल्डर सीक्विन गाउन किसी एक्सपेंसिव और डिज़ाइनर गाउन से कम नहीं लग रहा लेकिन, यह भी उन्होंने खुद ही अपने घर पर बनाया है। बता दें, नैंसी का यह आउटफिट सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी को इतना पसंद आया कि, वह भी उनसे इम्प्रेस हो गईं।

टेलर स्विफ्ट की ड्रेस में भी छा गईं नैंसी

आपको यह जानकार काफी हैरानी होगी कि, नैंसी ने अपनी क्रिएटिविटी को दिखाने के लिए केवल बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्की अमेरिकन सिंगर टेलर स्विफ्ट के आइकॉनिक आउटफिट को भी खुद रीक्रिएट किया है। सिंगर के इस आउटफिट में नैंसी भी काफी हसीन और बोल्ड दिख रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026