---Advertisement---

अचानक यूट्यूबर बनने का Salman Khan को क्यों चढ़ा शौक? जानें पहली वीडियो की 5 स्पेशल चीजें

Salman Khan : बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान अब ऑफिशियल यूट्यूबर बन गए हैं। उन्होंने अपना नया यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद से फैंस के बीच खलबली मच गई है। जानें उनके पहले वीडियो में ऐसी कौन सी 5 खास चीजें हैं जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2026 11:01 पूर्वाह्न

Salman Khan
Follow Us
---Advertisement---

Salman Khan : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान यूट्यूबर बन गए हैं। उनकी पहली वीडियो आ चुकी है। एक्टर ने अपने चैनल का नाम ‘Being The Salman Khan’ रखा है। अपनी पहली वीडियो में वो टीचर और स्टूडेंट बनकर बॉडी पार्ट्स के बारे में बता रहे हैं। हलांकि उनकी पहली वीडियो पर उतना अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला है। जितना फैंस उम्मीद कर रहे थे। चलिए आपको भाईजान के यूट्यूब चैनल से जुड़ी 5 चीजें बताते हैं।

Salman Khan  ने यूट्यूब चैनल क्यों खोला?

सलमान के पहले यूट्यूब चैनल खोलने का उद्देश्य और कारण फैंस के साथ पर्सनल, प्रोफेशनल और बिहाइंड-द-सीन्स यानी कि BTS कंटेंट शेयर करना है, ताकि वो अपनी पर्सनल चीजें अपने फैंस से शेयर कर सकें। इसीलिए उन्होंने यूट्यूब के डिस्क्रिप्शन में खुद को फिल्म एक्टर, आर्टिस्ट, पेंटर और ह्यूमैनिटेरियन यानी की समाज-सेवी बताया है।

टीचर और स्टूडेंट के रुप में दिखे भाईजान 

सलमान खान की पहली वीडियो बॉडी पार्ट्स पर आधारित है। टीचर और स्टूडेंट दोनों की भूमिका खुद सलमान ने ही निभाई है। उन्होंने अपनी पहली वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सलमान सर की क्लास: बॉडी पार्ट्स, टीचर भी मैं और स्टूडेंट भी मैं’।

सलमान खाने के यूट्यूब चैनल पर कैसा दिखेगा कंटेन्ट ?

भाईजान के इस चैनल पर उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा सबकुछ मिलेगा। उन्होंने खुद इसके बारे में बताते हुए कहा है कि,उनके बारे में ‘A से Z’ तक सब कुछ इस चैनल पर मिलेगा। वीडियो में वो अंग्रेजी के अल्फाबेट A टू Z बोलते नजर आ रहे हैं।

सिग्नेचर स्टाइल और स्वैग

अपनी पहली वीडियो में सलमान खान ने सिग्नेचर स्टाइल और स्वैग सिखाया है।एक वर्जन एक्टिंग और पर्सनालिटी कोच का है । दोनों ही अलग-अलग अपने फैंस को बता रहे हैं।

यूट्यूब शॉट्स से करेंगे फैंस का मनोरंजन

इन वीडियो के जरिए एक्टर अपने फैंस को पुरानी यादों के सफर पर ले जा रहे हैं। इसमें पिछले कई सालों के दौरान भाईजान के अलग-अलग रूपों और दौर की झलकियां दिखाई गई हैं। लंबे और उबाऊ वीडियो के बजाय सलमान ने अपने चैनल की शुरुआत 10 मजेदार और हल्के-फुल्के शॉर्ट वीडियो डालकर अपने डिजीटल डेब्यू की शुरुआत की है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 64

अक्टूबर 10, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 16

अक्टूबर 10, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 10, 2026

Rekha

अक्टूबर 10, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026