---Advertisement---

क्यों करते हैं Khesari Lal Yadav और Pawan Singh एक जैसे शब्दों से प्यार? वजह जान रह जाओगे हक्के-बक्के

Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और खेसारी के कई सारे हिट गाने एक जैसे शब्दों पर बने हुए हैं। इन Bhojpuri Song को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 2, 2024 4:52 अपराह्न | Updated: नवम्बर 2, 2024 5:38 अपराह्न

Khesari Lal Yadav vs Pawan Sing
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav vs Pawan Singh: “चुम्मा”, “चुम्मा-चुम्मा”, “छलकत हमरो जवनिया ए राजा”-“छलकत हमरो जवनिया-2” , “लाल घाघरा”- “लाल घाघरा”..इन शब्दों में कितनी समानता है? लेकिन क्या आपको पता है, ये (Hit Song) भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े दो स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के (Bhojpuri Song) हैं। इन गानों को देखकर और सुनकर ऐसा लगता है मानों एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए ये सितारे एक जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके गाने बना रहे हैं। पवन और खेसारी के बीच अकसर विवाद चलता रहता है। लेकिन जब बात कॉम्पिटिशन की आती है तो ये सिंगर और एक्टर एक जैसे ही गाने रिलीज कर देते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे गाने दिखाने जा रहे हैं, जो कि, एक-दूसरे से काफी मिलते -जुलते हैं। ऐसे में एक जैसे शब्दों पर गाने बनाना इनकी पसंद है या फिर हिट होने का फॉर्मूला ये कहना थोड़ा मुश्किल है। आइए देखते हैं, कुछ एक ही शब्द पर बने गानें।

Chumma शब्द पर बना Pawan Singh और Khesari का गाना

Video credit T-Series

पावर स्टार पवन सिंह का हालहि में एक हिट बॉलीवुड गाना गया है। इस गाने के बोल चुम्मा (Chumma) है। ये (Vicky Vidya Ka Woh Wala Video) फिल्म का गाना है। ये एक हिन्दी गाना है । इस गाने को पवन सिंह ने गाया है और राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के साथ वह खुद भी ठुमके लगा रहे हैं। इसे 5 अक्टूबर 2024 को T-Series पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 51 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Video credit Saregama Hum Bhojpuri

पवन सिंह के चुम्मा गाने के 4 दिन बाद यानी की 9 अक्टूबर को खेसारी लाल यादव ‘चुम्मा-चुम्मा’ (Chumma Chumma) भोजपुरी गाना आया। ये बॉलीवुड सॉन्ग ‘चुम्मा-चुम्मा’ का भोजपुरी वर्जन है। इसे फैंस ने खूब प्यार दिया। इस गाने में एक्टर के साथ एक्ट्रेस अकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) थी। गाने को खेसारी लाल और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने पर अब तक 21 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। ये खेसारी की अपकमिंग फिल्म Rajaram का गाना है।

‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ पर बना पवन सिंह और खेसारी लाल का गाना

Video credit Worldwide Records Bhojpuri

पावर स्टार पवन सिंह के सबसे हिट गाने की बात होती है तो इसमें Chhalakata Hamro Jawaniya Bhojpuri‬ Song का जिक्र जरुर होता है। इस गाने को पवन सिंह और Kajal Raghwani पर फिल्माया गया था। ये गाना 9 मई 2016 को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इसे पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। इस गाने पर 550 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Video credit Yashi Music

पवन सिंह के इस हिट गाने के दो साल बाद Chhalakata Hamro Jawaniya 2 गाना खेसारी लाल लेकर आए। इस गाने में खेसारी लाल के साथ काजल राघवानी थीं। ये गाना 18 अप्रैल 2018 को Yashi Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 204 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

पवन सिंह के बाद खेसारी ने भी लिया ‘लाल घाघरा’ शब्द का सहारा

Video Credit Saregama Hum Bhojpuri

पवन सिंह का एक ऐसा ही सुपरहिट भोजपुरी गाना ‘लाल घाघरा’ (Lal Ghaghra) भी है। इस गाने में एक्टर के साथ एक्ट्रेस (Namrita Malla) थीं। इस गाने को 14 सितंबर 2022 को Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने पर अब तक 351 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Video credit SRK MUSIC

पवन सिंह से लाल घाघरा सुपरहिट गाना देने के बाद दो दिन बाद ही खेसारी लाल का ‘लाल घाघरा’ भोजपुरी गाना आ गया। इस गाने को 16 सितंबर 2022 को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने पर अब तक 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

क्या हिट होने के लिए ट्रेंडिंग स्टार पावर स्टार को कर रहे फॉलो?

इन तीनों गाने की टाइमिंग पर नजर डालें तो, पहले पावर स्टार पवन सिंह का गाना आया है उसके बाद खेसारी लाल का गाना रिलीज हुआ है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि, क्या ट्रेंडिंग स्टार पावर स्टार को फॉलो करते हैं? फिलहाल इसका कोई जवाब तो नहीं है लेकिन, खेसारी लाल खुद को पवन सिंह का छोटा भाई जरुर बताते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026