---Advertisement---

Batwara 1947 क्या सच में स्वंत्रता दिवस पर बनाएगा महा रिकॉर्ड? जानें आमिर खान-सनी देओल की मूवी में क्या होगा सबसे स्पेशल?

Batwara 1947: आमिर खाने के प्रोडक्शन हाउस में बनी रही फिल्म 'बंटवारा 1947' लगातार चर्चा में है। इस मूवी को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा रहा है। सनी देओल मूवी से मेकर्स और फैंस दोनों को काफी सारी उम्मीदे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 10, 2026 11:12 पूर्वाह्न

Batwara 1947
Follow Us
---Advertisement---

Batwara 1947:  स्वंतत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को  आमिर खाने के प्रोडक्शन हाउस में बनी रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ खबरों में बनी हुई है।  ये भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान एक दिल छूने वाली कहानी को दिखाती है।इस मूवी में सनी देओल का गदर और बॉर्डर 2 वाले अवतार से हटकर रोल देखने को मिलने वाला है। यही वजह है कि, फिल्म का ट्रेलर जैसे ही आया वैसे ही फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। ऐसा माना जा रहा है कि,  यह बॉक्स ऑफिस पर कमाई का एक नया महा रिकॉर्ड बना सकती है। राजकुमार संतोशी के डायरेक्शन में बनी रही इस फिल्म से फैंस और ऑडियंस को काफी सारी उम्मीद हैं।

Batwara 1947  फिल्म में क्या होगा स्पेशल?

‘बंटवारा 1947’ को स्वंतत्रता दिवस के खास मौके पर लाया जा रहा है। आपको बता दें, ये वीकेंड हमेशा से देशभक्ति और बड़े बजट की फिल्मों के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद, सनी देओल की देशभक्ति वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों में एक अलग ही दीवानगी है। जिसके कारण उम्मीद की जा रही है कि, पहले ही दिन ये फिल्म भी रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है। इस फिल्म की सबसे स्पेशल चीज का बात करें तो इसमें निर्देशक राजकुमार संतोषी जैसे बड़े डायरेक्टर का साथ मिल रहा है।  इसके साथ ही आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर में ये बन रही है। फिल्म में लीड रोल में सनी देओल हैं। इन तीनों की जोड़ी  मूवी को काफी स्पेशल बनाती है।फिल्म में सनी देओल के साथ शबाना आजमी और अली फजल और प्रीति जिंटा जैसे बड़े कलाकार हैं। वहीं, ए.आर. रहमान ने इसका म्यूजिक दिया है। इसके साथ ही जावेद अख्तर ने इसके गानों को लिखा है। ये सभी चीजें मूवी को स्पेशल बनाती हैं।

आमिर खान और सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘बंटवारा 1947’ की कहानी 

सनी देओल की अपकमिंग मूवी ‘बंटवारा 1947’ की कहानी की बात करें तो ये मशहूर लेखक असगर वजाहत के नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नहीं’ पर आधारित है। इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की है। जिसमें लखनऊ का एक नामी मुस्लिम परिवार पाकिस्तान चला जाता है, जहां पर उन्हें एक हिन्दू  महिली की हवेली दी जाती है। जिसके बाद एक ऐसा दिल छूने वाली कहानी शुरु होती है। जो इमोशनल भी है और मानवता को भई दिखाती  है। इस मूवी का बजट 150 करोड़ के आस-पास है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 25, 2026