---Advertisement---

दिन में कितनी बार खाते हैं 50 साल के Mahesh Babu! ‘वाराणसी’ एक्टर का क्या है डाइट प्लान और इसके चौंकाने वाले फायदे

Mahesh Babu: सुपर फिट रखने के लिए दिन में 5 से 6 बार खाते हैं साउथ एक्टर, क्या आपको पता है वाराणसी हीरो का फिटनेस सीक्रेट क्या है। आइए जानते हैं डाइट में किन चीजों को शामिल करते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Mahesh Babu
Follow Us
---Advertisement---

Mahesh Babu: साउथ के मशहूर एक्टर जिन्होंने 50 साल की उम्र में भी फिटनेस से कुछ इस कदर कहर बरपाया है कि लोग उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं। उनकी फिटनेस सीक्रेट जानने के लिए बेताब रहते है। जी हां हम बात कर रहे हैं बहुत जल्द वाराणसी फिल्म में नजर आने वाले महेश बाबू की जिन्होंने लोगों को हैरान करने में कोई कमी नहीं रहने दी लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर वह किस तरह से खुद को फिट रखते हैं। उनकी फिटनेस सीक्रेट क्या है। दिन में वह कितनी बार खाना खाते हैं और डाइट में क्या शामिल करते हैं। 9 अगस्त को वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं और ऐसे में आइए जानते हैं महेश बाबू का क्या है राज।

क्यों छोटे मिल्स लेते हैं महेश बाबू

 

View this post on Instagram

 

A post shared by T Manohar (@ursfitmanohar)

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ ही बताया गया कि महेश बाबू साफ सुथरा और हेल्दी खाना खाने में यकीन करते हैं। हर पोषक तत्व पर ध्यान देना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का ख्याल रखते हैं। दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो वाराणसी एक्टर दिन में 5 से 6 बार मिल लेते हैं जिससे उनका ब्लड शुगर स्थिर रहता है और मांसपेशियों में प्रोटीन बन पाती है। मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखने के लिए भी यह फायदेमंद है। इससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है। खाना खाने की आदत कम होती है।

Mahesh Babu की डाइट में क्या है खास

क्या है ब्रेकफास्ट का राज

इसके साथ यह भी बताया गया कि महेश बाबू अपने ब्रेकफास्ट में ओट्स, अंडे, नट्स फल की मात्रा लेते हैं जिसमे फाइबर और प्रोटीन का ध्यान रखा जाता है। यह उन्हें लंबे समय तक एनर्जेटिक रखता है।

वाराणसी एक्टर के लिए जानें लंच

लंच में चिकन, फिश के साथ ब्राउन राइस खसखस जैसी चीजों को रखते हैं जिसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन के साथ-साथ एनर्जी के लिए कार्ब और हेल्दी फैट्स होते हैं जो उनके हारमोंस को कंट्रोल करता है।

डिनर में क्या खाते हैं महेश बाबू

वाराणसी एक्टर के डिनर की बात करें तो वह साबूत अनाज या फिर ब्राउन ब्रेड के साथ अंडे या फिर चिकन का सेवन करते हैं जिसमें लो ग्लाइसेमिक कार्ब के साथ-साथ प्रोटीन सोर्स भरपूर मात्रा में हो। इसकी वजह से नींद की क्वालिटी और डाइजेशन बेहतर होता है। सेंसटिविटी बना रहता है और मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ता है। सूजन कम होता है ऐसे में यह एक एंटी एजिंग डाइट होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो महेश बाबू बहुत जल्द प्रियंका चोपड़ा के साथ वाराणसी में दिखाई देने वाले है। पृथ्वीराज सुकुमारन भी साथ देंगे। एसएस राजामौली के निर्देशन में बनने वाली हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

अगस्त 8, 2026

Renu Dhariyal

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026