---Advertisement---

EMI पर मिलेगी क्या! Urfi Javed बेच रही 36690000 का गाउन, खरीदने वालों की लगी लंबी लाइन

Urfi Javed ने अपनी ड्रेस को बेचने का एलान किया है। वह 36690000 रुपए में अपना एक गाउन बेच रही हैं। इसे खरीदने वालों की लाइन लग गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 30, 2024 5:09 अपराह्न

Urfi Javed
Follow Us
---Advertisement---

Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) नए साल (New Year) से पहले अपने चाहने वालों के लिए एक खास ड्रेस लेकर आयी हैं। अगर आपको भी उर्फी की क्रिएटिविटी पसंद आती है तो आप उर्फी के इस खास ब्लैक 3D गाउन को खरीद सकते हैं। इसकी कीमत बस 3 करोड़ 66 लाख 90 हजार रुपए है। इसके बेचने की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। जैसे ही लोगों ने उर्फी का ये नया पोस्ट देखा वैसे ही एक यूजर बोला EMI पर मिलेगी क्या?

उर्फी जावेद 36690000 रुपए में बेच रहीं गाउन

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इंस्टाग्राम पर अभी हालहि में पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि, “हाय … मैंने अपनी बटरफ्लाई ड्रेस बेचने का फैसला किया है जिसे सभी ने बहुत पसंद किया कीमत – 36690000 रुपये मात्र.. 3 करोड़ 66 लाख 99 हजार मात्र.. इच्छुक लोग कृपया DM करें।” आपको बता दें, उर्फी जावेद ने ये खास 3D गाउन एक इवेंट में पहना था। इसमें वह परी की तरह लग रही थीं। उनके इस लुक की तारीफ कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की थी। ये एक ऑफ शोल्डर ब्लैक गाउन था, जिसमें बड़ी-बड़ी ग्रीन पत्तों से बनी हुई तितलियां लगी हुई थीं। उर्फी के बटन दबाते ही ये उड़ने लगी थीं। उर्फी के इस गाउन को फैंस और ट्रोलर्स ने काफी पसंद किया था। अब उर्फी इसी को बेचना चाहती हैं। खास बात ये है कि, लोग इसे खरीदने के लिए भी तैयार हैं।

Urfi Javed की ड्रेस को खरीदना चाहते हैं यूजर्स?

उर्फी ने इस पोस्ट को urf7i इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ही घटों पहले पोस्ट किया है। इस पर अब तक 39 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, EMI पर मिलेगी क्या? वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, बस 50 रुपए कम रह गए वरना ले लेते। वहीं, “कुछ यूजर्स बोलते हैं कि, ठीक-ठीक दाम लगा लो।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rajat Dalal

मार्च 29, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 29, 2026

Elvish Yadav

मार्च 29, 2026

Rakesh Bedi

मार्च 29, 2026

Aditya Uppal

मार्च 29, 2026