---Advertisement---

Sunny Deol के लिए ‘रामायण’ और ‘बंटवारा 47’ क्या बनेगी वरदान? 68 की उम्र में जेनजी के दिलों पर कर रहे राज

Sunny Deol: 68 की उम्र में 'गदर 2' के बाद क्या 'रामायण' और 'बंटवारा 1947' सनी देओल के करियर के लिए सबसे बड़ा वरदान साबित होगी, क्योंकि ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली है। इनकी काफी चर्चा हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 20, 2026 12:37 अपराह्न

Sunny Deol
Follow Us
---Advertisement---

Sunny Deol:  सनी देओल की इस साल  ‘रामायण’ और ‘बंटवारा 47’ फिल्में रिलीज होने वाली है।  जिसके कारण एक्टर लगातार ट्रेंड कर रहे है।  दीवाली पर रिलीज होने वाली रणबीर कपूर की ‘रामायण’  में सनी पाजी भगवान हनुमान का किरदार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बन रही  ‘बंटवारा 47’ में भी वो लीड रोल में हैं। ‘बंटवारा 47’ फिल्म का टीजर आ गया है। जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं,  ‘रामायण’  के ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिग हो चुकी है। जिसे देख लोग काफी भावुक हुए हैं। इसीलिए  साल 2026  एक्टर के लिए वरदान माना जा रहा है। 68 की उम्र में जहां ज्यादातर अभिनेता रिटायर्मेंट या साइड  रोल की ओर बढ़ जाते हैं, वहीं सनी पाजी  जेनजी  पीढ़ी के दिलों पर राज कर रहे हैं। ‘गदर 2’ की  सफलता के बाद उनका यह नया दौर बॉलीवुड के इतिहास में एक मिसाल बनता दिख रहा है।

Sunny Deol की फिल्म ‘बंटवारा 1947’  का फैंस क्यों कर रहे इंतजार?

आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही ‘बंटवारा 1947’ फिल्म इसी साल 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी दिखाती इस मूवी से फैंस और मेकर्स से काफी सारी उम्मीदें हैं। सनी देओल का सिग्नेचर स्टाइल और धांसू डायलॉग डिलीवरी युवाओं में देशभक्ति का जोश भर रहा है। इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है। वहीं, सनी देओल की एक्टिंग भी काफी पसंद की जा रही है। यही वजह है कि, हालहि के दिनों में सनी देओल की रिलीज हुई फिल्में गदर 2, इक्का, और बॉर्डर 2  हिट साबित हुई है।

‘रामायण ‘में सनी देओल का भगवान हनुमान का रोल होगा बेहद खास

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही लगभग 4000 करोड़ की फिल्म रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल कर रहे हैं। दिल्ली में आयोजित फिल्म के ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जब पूरी स्टारकास्ट एक साथ मंच पर आई, तो दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोग इस फिल्म और सनी देओल के हनुमान अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस रोल को करने के लिए सनी देओल ने अपनी ट्रांसफॉर्मेंशन पर काफी काम किया है।   यही वजह है कि, दीवाली में रिलीज होने वाली रामयाण  फिल्म को देखने के लिए फैंस इतना ज्यादा बेताब हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Trailer

अगस्त 8, 2026

Viral Video

अगस्त 8, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अगस्त 8, 2026

Shweta Tiwari

अगस्त 8, 2026

Varun Dhawan

अगस्त 8, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 9

अगस्त 8, 2026