---Advertisement---

12 साल पहले ही रावण को लेकर Yash ने दिखाई थी जुनूनियत, ‘रामायण’ एक्टर की पुरानी भविष्यवाणी हुई सच, देखें वायरल वीडियो

Yash: क्या आपको पता है कि रामायण के रावण ने पहले ही इसे लेकर भविष्यवाणी कर दी थी और सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 2:53 अपराह्न

Yash
Follow Us
---Advertisement---

Yash: रामायण ट्रेलर में जहां राम के किरदार में  रणबीर कपूर छाए हुए हैं तो वहीं सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है वह है रावण की। जी हां, साउथ के सुपरस्टार जिन्होंने केजीएफ जैसी फिल्में दी हैं और बहुत जल्द टॉक्सिक से धमाका करने वाले हैं। उन्हें रावण बने हुए देखकर फैंस की एक्साइटमेंट अलग-अलग पर है लेकिन क्या आपको पता है कि 12 साल पहले अपनी फिल्म में इस किरदार को लेकर वह जुनून दिखा चुके हैं जो यह बताता है कि उनकी भविष्यवाणी सच हुई। फिलहाल रामायण ट्रेलर में रावण बने हुए यश को देखकर लोग इस वीडियो को वायरल कर रहे हैं।

क्या है Yash के वायरल वीडियो की सच्चाई

दरअसल कथित तौर पर यह वायरल वीडियो वायरल वीडियो यश की कन्नड़ फिल्म गजकेसरी से है जो 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में यश एक बच्चे को कृष्ण के रूप में तैयार होते हुए देखकर मजाक में यह कहते हैं कि “कृष्ण के गेट अप की बजाय इसे रावण या हिरणकश्यप का गेट अप पहनना चाहिए था। हाथ में गदा देनी चाहिए थी और एक दमदार पोज में खड़ा करना चाहिए था।”

रावण को लेकर यश का जुनून देख फैंस क्रेजी

अब यह पुराना डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि नितेश तिवारी की आने वाली मेगा बजट फिल्म रामायण में यश रावण के किरदार में दिखाई देने वाले है।4000 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म में रावण बने हुए यश को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और ऐसे में इस क्लिप को उनकी भविष्यवाणी बता रहे हैं। वहीं वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहा कि 12 साल पहले ही उसने इसे प्रिडिक्ट कर लिया था नेक्स्ट लेवल।

रावण किरदार के लिए इस हद तक एक्साइटेड हैं यश

वहीं जहां तक बात करें रामायण में रावण के किरदार की तो यश ने इसे अपने लिए फिट बताया। उन्होंने कहा रामायण में रावण का कैरेक्टर सबसे एक्साइटिंग और लेयर्ड है। अगर उन्हें कोई और रोल मिलता तो शायद वह इस प्रोजेक्ट को नहीं करते। दिवाली 2026 पर रामायण में छाने के लिए यश पूरी तरह से तैयार है जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dehradun Viral Video

जुलाई 30, 2026

Viral Video

जुलाई 30, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 30, 2026

Viral Video

जुलाई 30, 2026

Salman Khan

जुलाई 30, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 13

जुलाई 30, 2026