---Advertisement---

Year Ender 2024: इस साल Allu Arjun से लेकर Bobby Deol तक, इन हीरोज का रहा दबदबा

Year Ender 2024: साल भर इन 5 हीरो का फैंस के बीच दिखा जलवा, अपनी फिल्मों से अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे ये सितारे, अल्लू अर्जुन से लेकर बॉबी देओल तक का नाम है शुमार, आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 12, 2024 6:42 अपराह्न

Year Ender 2024
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2024: साल 2024 बहुत जल्द अलविदा कहने के लिए तैयार है लेकिन इस साल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार ने तबाही मचा दी है। निश्चित तौर पर इन सुपरस्टार ने फिल्म की एक्ट्रेस को मार देकर अपनी एक अलग छवि बनाई। आलम यह रहा कि फिल्म की एक्ट्रेस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया और सब पर एक्टर भारी पड़ गए। इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से लेकर बॉबी देओल (Bobby Deol) तक का नाम शुमार है। आइए देखते हैं Year Ender 2024 में आखिर कौन-कौन से एक्टर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट को देखने के बाद आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Allu Arjun को भी Year Ender 2024 में फैंस से मिला तोहफा

Year Ender की बात करें तो इस साल अल्लू अर्जुन का दबदबा काफी देखने को मिला. जहां पूरे साल सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को लेकर वह सुर्खियों में बने रहे। वहीं फिल्म रिलीज के बाद कमाई को लेकर एक्टर लगातार लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए हैं। लगातार 7 दिनों से ‘पुष्पा 2’ की कमाई छप्पर फाड़ हो रही है। वर्ल्ड वाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आलम यह है कि लोगों का ध्यान रश्मिका मंदाना और श्रीलीला जैसी एक्ट्रेसेस पर नही बल्कि अल्लू अर्जुन पर है।

Year Ender 2024 में Kanguva को लेकर Bobby Deol का क्रेज

14 नवंबर 2024 को Siva के निर्देशन में बनी फिल्म कंगुवा रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 106 करोड रुपए का कलेक्शन किया। हालांकि इस फिल्म में दिशा पटानी जैसी हॉट एक्ट्रेस होने के बावजूद पूरी की पूरी लाइमलाइट विलेन बने बॉबी देओल पर रही। ‘एनिमल’ फिल्म में विलेन के अंदाज में नजर आने वाले बॉबी को एक बार फिर खतरनाक लुक में देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। ऐसे में कंगुवा को लेकर वह साल भर छाए रहे।

Year Ender में Devara फिल्म में JR NTR का भी जलवा

जाह्नवी कपूर, जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की फिल्म देवरा भी इस साल काफी सुर्खियों में रही। इस फिल्म से जाह्नवी कपूर ने साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू किया। 27 सितंबर को रिलीज होने वाली Koratala Siva के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म ने लगभग 300 करोड़ की कमाई की। निश्चित तौर पर फिल्म में डबल रोल में जूनियर एनटीआर छाए रहे।

Year Ender 2024 में मल्टी स्टारर फिल्म Singham Again में Arjun Kapoor का जलवा

रोहित शेट्टी की फिल्म जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार जैसे कई सुपरस्टार नजर आए लेकिन लोगों के बीच लाइमलाइट में आए तो वह कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे। अर्जुन कपूर इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से टॉक ऑफ द टाउन बन गए। कहने में दो राय नहीं है कि 2024 के मशहूर हीरोज की बात करें तो इस लिस्ट में अर्जुन का नाम शुमार है।

Year Ender 2024 में Prabhas की Kalki 2898 AD ने भी दी सब को मात

दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन जैसे मंजे हुए कलाकार ने ‘कल्कि 2898 AD’ में अपना दमखम दिखाया लेकिन सब पर प्रभास भारी पड़े। ‘कल्कि 2898 AD’ 27 जून 2024 को रिलीज हुई और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने में कामयाब हुई। कहीं ना कहीं इस फिल्म की सक्सेस के पीछे प्रभास की एक्टिंग का हाथ है और आज भी कमाई के मामले में इस फिल्म ने एक रिकॉर्ड कायम किया है। इस फिल्म को लोगों ने कुछ इस कदर पसंद किया कि बहुत जल्द पार्ट 2 की भी उम्मीद जताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026

Border 2 Box Office Collection Day 20

फ़रवरी 12, 2026