---Advertisement---

Year Ender 2024: Urvashi Rautela से लेकर Divya Prabha तक, प्राइवेट वीडियो लीक होने पर इन एक्ट्रेस की हुई फजीहत

Year Ender 2024: सोशल मीडिया पर एमएमएस क्लिप वायरल होने के बाद उर्वशी रौतेला से लेकर इन एक्ट्रेस की हुई खूब फजीहत, हालांकि कुछ ने इसे फर्जी करार भी दिया और इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। इंटरनेट पर लोगों को बात मानने का मौका मिल गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 11, 2024 8:08 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 11, 2024 9:30 अपराह्न

Year Ender 2024
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2024: डिजिटल युग में सोशल मीडिया आज निश्चित तौर पर कुछ लोगों के लिए अभिशाप बन गया है और इनमें एक्ट्रेस के नाम भी शामिल हैं जहां कुछ भी प्राइवेट नहीं है। निश्चित तौर पर इसके निशाने पर कई एक्ट्रेसेस आ चुकी है जिसमें उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) से लेकर Divya Prabha तक का नाम शुमार है। ये एक्ट्रेस प्राइवेट वीडियो लीक होने की वजह से 2024 में काफी सुर्खियों में रही। आइए देखते हैं आखिर इस साल किन एक्ट्रेस ने एमएमएस वीडियो (MMS Video Leak) की वजह से इंटरनेट पर सनसनी मचाती रही है और सोशल मीडिया पर उनकी खूब फजीहत हुई।

Year Ender 2024 में Urvashi Rautela ने खड़ा किया था बवाल

उर्वशी रौतेला का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वह बाथरूम में ड्रेस उतारती हुई नजर आई थी। इस हॉट वीडियो ने खलबली मचा दी और कुछ ही देर में इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया था। लोग इसे देखने लगे और उर्वशी रौतेला को लेकर बातें बनाने लगे। हालांकि बाद में यह खबर सामने आई कि यह वीडियो उनकी फिल्म ‘घुसपैठिया’ के लिए प्रमोशन का पैतरा था लेकिन इस एमएमएस क्लिप की वजह से उर्वशी खूब चर्चा में रही।

Year Ender 2024 में Divya Prabha भी रही चर्चा में

दिव्या प्रभा सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई थी जब उनकी एक क्लिप खूब सुर्खियों में रही थी। मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार दिव्या के वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी मच गई जिसमें वह बिना कपड़ों के नजर आई। वीडियो को देखने के बाद लोगों की आंखें चौंधिया गई लेकिन बाद में पता चला कि यह उनकी फिल्म से क्लिप है।

Year Ender 2024: Pragya Nagra भी हुई एमएमएस लीक की शिकार

एमएमएस क्लिप वायरल होने वाले एक्ट्रेस की बात करे थे इसमें प्रज्ञा नागरा का नाम भी शामिल है। दरअसल साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब आपत्तिजनक स्थिति में उनका एक वीडियो वायरल हुआ। इस एमएमएस लीक होने के बाद प्रज्ञा को लेकर लोग काफी बातें बनाने लगे। इसे लेकर खूब विवाद भी हुआ है। बाद में एक्ट्रेस ने इसे बुरा सपना बताते हुए AI तकनीक पर अपनी भड़ास निकाली और कहा कि यह पूरी तरह से फेक है।

Year Ender 2024: Oviya Helen ने भी मचाई थी सनसनी

तमिल एक्ट्रेस ओविया हेलेन भी MMS लीक की शिकार हुई और उनके वीडियो ने भी सनसनी मचा दी थी। अक्सर बोल्ड तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहने वाली मलयालम एक्ट्रेस ने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ भी इस तरह की कोई घटना हो सकती है। ओविया की क्लिप ने सनसनी मजा दी। इस वीडियो में वह एक शख्स के साथ नजर आ रही थी। हालांकि इस वीडियो को बाद में उन्होंने इसे फेक करार देते हुए हेटर्स पर तंज करते हुए कहा था ‘नेक्स्ट टाइम ब्रो’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026