---Advertisement---

Year Ender 2024: इस साल Pawan Singh के इन 5 रोमांटिक Bhojpuri Song का रहा भौकाल, वीडियो देख मूड हो जाएगा फ्रेश

Year Ender 2024: साल बहुत ही तेजी से खत्म हो रहा है। इस बीच आज हम आपके लिए पावर स्टार पवन सिंह के साल 2024 में रिलीज हुए 5 रोमांटिक Bhojpuri Song लेकर आए हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 9, 2024 5:57 अपराह्न

Year Ender 2024
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2024: ये साल पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के लिए बहुत ही खास रहा है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘चुम्मा’ और “तू आयी नहीं” जैसे दो सुपरहिट गाने दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपुरी में भी कई रोमांटिक गाने (Romantic Bhojpuri Song) दिए हैं। वैसे तो एक्टर के कई गाने यूट्यूब से लेकर लोगों की जुबां पर चढ़े रहे लेकिन, इन हिट गानों में से 5 ऐसे रोमांटिक गाने हम आपके लिए लेकर आए हैं। इन्हें देखकर आप झूम उठेंगे। तो चलिए जानते हैं Year Ender 2024 पर पवन सिंह के 5 रोमांटिक हिट गानें।

Pawan Singh का ‘कजरा मोहब्बत वाला’ Romantic Bhojpuri Song फैंस को आया बहुत पसंद

पवन सिंह (Pawan Singh) अभी तीन महीने पहले ही गुजरे जमाने के ‘कजरा मोहब्बत वाला’ वाले गाने का भोजपुरी वर्जन लेकर आए थे।

Video Credit Saregama Hum Bhojpuri

इस गाने में एक्टर के साथ भोजपुरी हसीना सुभाशश्री कर (Subhashree Kar) थीं। ये एक रोमांटिक भोजपुरी गाना है। इसे Saregama Hum Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 6 सितंबर को ही अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने पर 6 लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं। इस पर 63 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं।

पावर स्टार और Aastha Singh ने ‘पिया छोड़ दिही ना’ Bhojpuri Song पर किया खूब रोमांस

इस साल पवन सिंह का ‘पिया छोड़ दिही ना’ भोजपुरी गाना खूब पसंद किया गया। इस गाने को इसी साल 11 अप्रैल को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

Video Credit T-Series Hamaar Bhojpuri

इस गाने में एक्टर के साथ आस्था सिंह (Aastha Singh)थीं। ये एक रोमांटिक गाना है। जिसमें एक्टर और एक्ट्रेस के बीच काफी रोमांस देखने को मिला। इस गाने पर 85 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इस गाने को पवन सिंह ने गाया है।

पवन सिंह और Palak Verma के ‘सड़िया’ रोमांटिक गाने ने खूब बटोरे व्यूज

पवन सिंह और पलक वर्मा ( Palak Verma) का ‘सड़िया’ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) Aadishakti Films नाम के यूट्यूब चैनल पर 11 अगस्त को अपलोड किया गया था।

Video Credit Aadishakti Films

इस गाने पर अभी तक 135 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। पवन सिंह और शिवानी सिंह की आवाज को लोगों ने खूब पसंद किया। इस गाने में पति और पत्नी का रोमांस दिखाया गया है। इस गाने को 7 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

‘सड़िया बुलूकिया’ भोजपुरी गाने में पवन सिंह ने किया बेडरुम रोमांस

‘सड़िया बुलूकिया’ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) पवन सिंह इसी साल 5 महीने पहले लेकर आए थे। इस गाने पर 65 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

5 लाख 96 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने में पावर स्टार ने क्वीन शालिनी (Queen Shalini) के साथ रोमांस किया था। इस गाने में एक्टर और एक्ट्रेस का बेडरुम रोमांस लोगों को काफी पसंद आया है। इसे Maa Gayatri Records नाम के यूट्यूब चैनल पर 21 जून को अपलोड किया गया था।

Year Ender 2024 में खूब बज रहा Pawan Singh का ‘आहो राजा’ भोजपुरी गाना

पवन सिंह (Pawan Singh) का ‘आहो राजा’ भोजपुरी गाना 29 नवंबर को ही Wave Music
नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था।

Video Credit Wave Music

इस गाने में एक्टर ने एक्ट्रेस दर्शना. बी. के साथ खूब रोमांस किया था। इस गाने पर 17 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। 4 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, 65 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट हैं। इस गाने को पवन सिंह ने गाया था। म्यूजिक में ये गाना नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।

पवन सिंह के ये पांचों गाने इस साल काफी पसंद किए गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026