---Advertisement---

Year Ender 2025: सैफ अली खान पर चाकू से वार ही नहीं स्पिरिट से दीपिका पादुकोण का किनारा तक रहा विवादों में, इन स्टार्स को लेकर खूब हुआ बवाल

Year Ender 2025: बॉलीवुड इंडस्ट्री में 2025 विवादों से भरी रही है जहां कथित तौर पर दीपिका पादुकोण को कई फिल्मों से किनारा करना पड़ा तो वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान पर जानलेवा वार भी चर्चा का विषय रहा है। आइए जानते हैं ईयर एंडर 2025 में में कौन सी कंट्रोवर्सी रही।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 9, 2025 5:06 अपराह्न

Year Ender 2025
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2025: 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और ऐसे में गिने चुने दिन शेष रह गए हैं जब लोग नए साल का स्वागत करेंगे। वहीं इस सबके बीच विवादों की बात करें तो यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा। इस साल कई सितारे कंट्रोवर्सी में रहे। चाहे सैफ अली खान पर चाकू से वार का मामला हो या फिर दीपिका पादुकोण का स्पिरिट से किनारा बॉलीवुड इंडस्ट्री में ईयर एंडर 2025 में जाने आखिर किन कंट्रोवर्सी से लोगों के बीच बवाल रहा और किन सितारों ने इसके जरिए लाइमलाइट बटोरी है। आइए जानते हैं एक बार फिर से ईयर एंडर 2025 में हुए सभी विवादों के बारे में।

Year Ender 2025 में जानें सैफ अली खान के साथ क्या हुआ था वारदात

जनवरी 2025 की शुरुआत काफी भयावह हुई थी जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से यह खबर सामने आई थी कि सैफ अली खान के घर पर घूस पर हमलावर ने चाकू से उन पर कई बार वार दिया जिसके बाद सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई गई थी। इस खबर ने निश्चित तौर पर इंडस्ट्री में हर किसी को हैरान कर दिया था।

दीपिका पादुकोण को लेकर ईयर एंडर 2025 में रही कंट्रोवर्सी

दरअसल दीपिका पादुकोण 2025 में अपने 8 घंटे वर्क शिफ्ट को लेकर काफी विवादों में रही। अपनी बेटी दुआ का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी में अपनी फीस और शूटिंग के लिए 8 घंटे की मांग की जिसकी वजह से उन्हें किनारा किया गया।

अभिनव कश्यप और सलमान खान का विवाद भी रहा चर्चा में

दबंग निर्देशक अभिनव कश्यप ने सलमान खान पर एक के बाद एक आरोप 2025 में लगाए जहां सलमान खान को उन्होंने गुंडा बताया। इंडस्ट्री में गुंडागर्दी दिखाने के साथ-साथ कई ऐसी चीज कहीं जिसकी वजह से विवादों में रहे। हालांकि भाईजान ने भी इशारों में इसपर चुप्पी तोड़ी और इसे बेबुनियाद बताया।

दिलजीत दोसांझ को लेकर बॉयकॉट की उठी थी मांग

दरअसल बहुत जल्द बॉर्डर 2 में नजर आने वाले दिलजीत दोसांझ को लेकर बॉयकॉट की मांग 2025 में उठी थी। ईयर एंडर 2025 में बता दे कि जब सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को उन्होंने कास्ट किया। इस फिल्म को रिलीज किया तब लोगों को यह बात चुभी क्योंकि पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स को भारत से बैन करने का फैसला लिया गया था।

अबीर गुलाल फिल्म को भारत में कर दिया गया बैन

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के साथ वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। जहां इस फिल्म को भारत में रिलीज नहीं की गई क्योंकि इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। पाकिस्तानी एक्टर के साथ वाणी को भारत में काफी ट्रोल किया गया और ईयर एंडर 2025 में यह कंट्रोवर्सी भी काफी अहम रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Himesh Reshammiya

नवम्बर 3, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 3, 2026

Shah Rukh Khan

नवम्बर 3, 2026

Jailer 2

नवम्बर 3, 2026