---Advertisement---

Year Ender 2025: इन शोज का पूरे साल रहा दर्शकों के बीच दबदबा, अगले सीजन के लिए पलकें बिछाकर बैठे हैं फैंस

Year Ender 2025: बिग बॉस 19 से लेकर इन रियलिटी शो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया। ईयर एंडर 2025 में आइए देखते हैं आखिर अगले सीजन के लिए किसका इंतजार कर रहे हैं फैंस जो दर्शकों के बीच खूब डिमांड में रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 14, 2025 4:58 अपराह्न

Year Ender 2025
Follow Us
---Advertisement---

Year Ender 2025: हाल ही में बिग बॉस 19 खत्म हो गया है लेकिन यह सच है कि फैंस अगले सीजन का इंतजार अभी से करने लगे हैं। इस लिस्ट में सिर्फ सलमान खान का शो ही नहीं बल्कि ईयर एंडर 2025 में निश्चित तौर पर कई शो ऐसे हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले सीजन के लिए लोगों में एक गजब उत्साह देखने को मिला है। टीवी से लेकर ओटीटी प्लेटफार्म पर इन शोज का खूब दबदबा देखा गया। आइए जानते हैं ईयर एंडर 2025 में बिग बॉस 19 के अलावा किन शोज को लोगों ने पसंद किया है।

Year Ender 2025 में बिग बॉस 19 को लेकर क्रेज

बिग बॉस के फैंस इस शो को लेकर अलग लेवल पर क्रेज़ी होते हैं। सलमान खान के इस शो के 19वें सीजन को सबसे सक्सेसफुल सीजन बताया जा रहा है। ऐसे में गौरव खन्ना के विनर बनने के बाद अब बिग बॉस 20 का लोग इंतजार करने लगे हैं। यह सच है कि हर सीजन में इसका एक अलग ही खुमार होता है।

राइज एंड फॉल शो को लेकर लोगों के बीच जुनून

एमएक्स प्लेयर पर राइज एंड फॉल शो को देखा गया था जहां पेंटहाउस और बेसमेंट थीम पर इसे तैयार किया गया जिसमें भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी नजर आए। इस शो के विनर अर्जुन बिजलानी रहे और अशनीर ग्रोवर के शो की पापुलैरिटी की तुलना बिग बॉस 19 से की जा रही थी। निश्चित तौर पर इसके अगले सीजन का लोग इंतजार कर रहे हैं।

पति पत्नी और पंगा को लेकर ईयर एंडर 2025 में रहा दर्शकों के बीच खुमार

मुनव्वर फारुकी और सोनाली बेंद्रे के कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो को लेकर भी लोगों के बीच गजब क्रेज था। दरअसल इस शो की विनर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला रहे लेकिन सेलिब्रिटी बेस्ड इस शो के अगले सीजन का इसके फैंस इंतजार करने लगे हैं जो ओटीटी पर मोस्ट व्यूज शोज की लिस्ट में शुमार रहा है।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को लेकर भी एक गजब जुनून

पिछले 3 सीजन से दर्शकों को एंटरटेन करने में लाफ्टर शेफ्स की काफी खास भूमिका रही है। एल्विश यादव, करण कुंद्रा, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक जैसे सितारों से सजी हुई इस शो को लेकर लोगों में एक गजब जुनून है। ऐसे में तीसरे सीजन को भी खूब प्यार मिल रहा है। निश्चित तौर पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो की लिस्ट में यह शुमार है जिसके हर सीजन का लोग इंतजार करते हैं।

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 का लोगों के बीच दीवानगी

ईयर एंडर 2025 की बात करें तो इस लिस्ट में कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाले शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो भी है जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिलता है। सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखे जाने वाले शो की लिस्ट में यह भी है तभी इसके एक के बाद एक सीजन आ रहे हैं। 20 दिसंबर से द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 शुरू होने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vicky Kaushal

मार्च 17, 2026

Priyanka Chopra

मार्च 17, 2026

Dhurandhar 2 Advance Booking

मार्च 17, 2026

Dharmendra

मार्च 17, 2026

Celina Jaitly

मार्च 17, 2026

Shreya Ghoshal

मार्च 17, 2026