---Advertisement---

Yo Yo Honey Singh: Famous डॉक्यूमेंट्री Netflix पर कब होगी रिलीज, क्या SRK, Badshah संग विवाद और टूटी शादी पर करेंगे खुलासा

Yo Yo Honey Singh: Famous: हनी सिंह फेमस डॉक्युमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है और सोशल मीडिया पर फैंस क्रेजी हो गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए हनी सिंह अपने फैंस के सामने किन सच्चाई से रूबरू करवाते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 6, 2024 12:22 अपराह्न

Yo Yo Honey Singh: Famous
Follow Us
---Advertisement---

Yo Yo Honey Singh: Famous: हनी सिंह (Honey Singh) इंडियन रैपर और सिंगर जिन्हें आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। अपनी आवाज और कॉमिक स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने के लिए पहचाने जाने वाले हनी सिंह की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पर्सनल जिंदगी में उन्हें काफी मुश्किलों और विवादों का सामना करना पड़ा और यही वजह है कि अब उनकी जिंदगी की डॉक्यूमेंट्री Yo Yo Honey Singh: Famous बहुत जल्द नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने के लिए तैयार है जिसकी अनाउंसमेंट कर दी गई है। अब हनी सिंह की जिंदगी की अनसुनी कहानी को जानने के लिए फैंस भी इंतजार करने लगे। आइए जानते हैं आखिर कब रिलीज हो रही है Yo Yo Honey Singh: Famous डॉक्यूमेंट्री जो चर्चा में है।

कब स्ट्रीम कर सकते हैं Yo Yo Honey Singh: Famous

Yo Yo Honey Singh: Famous फर्स्ट पोस्ट को जारी किया गया है जहां माइक के आगे रैपर लुक में नजर आ रहे हैं हनी सिंह और उनका अंदाज फुल ऑन स्वैग में है। ब्लैक ड्रेस और ब्लैक गॉगल्स के साथ पीछे बैकग्राउंड में उनके गानों के लिरिक्स लिखे हुए हैं। वहीं इसके साथ ही रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा 20 दिसंबर को यह डॉक्युमेंट्री स्ट्रीम होने के लिए तैयार हैm इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया, “नाम तो आप जानते ही हैं कहानी तो आप नहीं जानते एक ऐसे दिग्गज के उदय का गवाह बने जिसने भारतीय संगीत का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया यो यो हनी सिंह फेमस 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर।”

Yo Yo Honey Singh: Famous में क्या SRK और Badshah को लेकर विवाद पर करेंगे बात

इस डॉक्यूमेंट्री में यो यो हनी सिंह अपनी जिंदगी के किन पहलुओं को दिखाते हैं। जहां तक बात करें हनी सिंह की तो उनकी जिंदगी विवादों से भरी रही है। शाहरुख खान के साथ उनका विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। जहां यह कहा जा रहा था कि चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के दौरान शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मारा था। इसकी वजह से काफी विवाद हुआ था। इसके अलावा हनी सिंह और बादशाह जो कभी दोस्त हुआ करते थे उनके बीच 14 साल से लगातार खटपट चल रही है।

Yo Yo Honey Singh: Famous से पहले इन विवादों से चर्चा में रहे रैपर

इसके अलावा हनी सिंह का नाम उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी काफी उछला था। दरअसल हनी सिंह ने 23 री 2011 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी तलवार के साथ शादी की थी लेकिन नवंबर 2023 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। वहीं उनकी एक्स वाइफ ने दावा किया था कि उन पर घरेलू हिंसा किया गया जबकि हनी सिंह ने इन आरोपों से इनकार कर दिया। कहा जा रहा है कि फिलहाल हनी सिंह पंजाबी एक्ट्रेस हीरा सोहल को डेट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026