---Advertisement---

Yodha: इन अनोखे तरीकों से मेकर्स ने किया फिल्म को प्रमोट, क्या ‘प्रमोशन किंग’ बन जाएंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा

Yodha: बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते हुए ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना नजर आने वाली है। वहीं जहां एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है वहीं फिल्म का प्रमोशन काफी यूनिक अंदाज से चल ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 13, 2024 2:52 अपराह्न | Updated: मार्च 13, 2024 4:40 अपराह्न

Yodha
Follow Us
---Advertisement---

Yodha: बहुत जल्द सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर जबरदस्त एक्शन करते हुए ‘योद्धा’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना नजर आने वाली है। वहीं जहां एक तरफ फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है वहीं फिल्म का प्रमोशन काफी यूनिक अंदाज से चल रहा है। पहली दफा है जब धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म के प्रमोशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन हमेशा से कुछ अलग करने की वजह से चर्चा में रहे हैं और ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा के साथ भी वह कुछ अलग एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखे। आइए देखते हैं आखिर कैसे यूनिक है फिल्म का प्रमोशन।

होली से पहले प्रमोशन का यह अंदाज है जबरदस्त

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां आप क्या देख सकते हैं कि Yodha के पोस्टर को ऊंचाई पर लगाया गया है। होली से पहले प्रमोशन का यह अंदाज भी यूनिक है। खास बात यह है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा के हाथ से रंग को हवा में उड़ाया जा रहा है। इस नए पोस्टर में सिद्धार्थ खून से सने नजर आ रहे हैं। क्रिएटिविटी का यह अंदाज फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

लॉन्च किया गया कॉमिक बुक

रिलीज से कुछ ही समय पहले, धर्मा प्रोडक्शंस ने एक एडवेंचर-थ्रिलर कॉमिक बुक, ‘एडवेंचर्स ऑफ योद्धा: द केस ऑफ द मिसिंग शिप’ के लॉन्च के साथ योद्धा यूनिवर्स की झलक दिखाई है। Yodha प्रमोशन का यह अंदाज भी काफी यूनिक है।

टाइम्स स्क्वायर पर फिल्म प्रमोट करते दिखे सिद्धार्थ

धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म अपने प्रमोशंस को लेकर काफी चर्चा में है। जहां बीते दिन एनामॉर्फिक 3डी आउटडोर होर्डिंग से टाइम्स स्क्वायर को रोशन कर रहा है। यहां भी सिद्धार्थ मल्होत्रा का जलवा दिखा और उन्होंने इस तरह एक और रिकॉर्ड कायम किया। प्रमोशन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।

ट्रेलर लॉन्च भी रहा खास

इतना ही नहीं ट्रेलर लॉन्च भी काफी चर्चा में रहा था। दरअसल मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट के बीच फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया था। ऐसे में फैंस का दिल जीतने का यह अंदाज भी हमेशा से काफी अलग था।

आसमान की ऊंचाई से रिवील किया गया था फर्स्ट लुक

शायद आपको याद हो कि सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म ‘योद्धा’ का जहां पिछले लंबे समय से लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी खास अंदाज में रिवील किया था। दरअसल आसमान की 13000 फीट की ऊंचाई से फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी किया गया था और ऐसे में यह भी काफी यूनिक था।

योद्धा की एडवांस बुकिंग शुरू

Yodha की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और इस बात की जानकारी दिशा पटानी ने दी है। दिशा ने कैप्शन में लिखा आसमान की ऊंचाइयां छुओ योद्धा के साथ एक रोमांचक यात्रा के लिए कमर कस लें। योद्धा की अग्रिम बुकिंग अब शुरू हो गई है। योद्धा इस शुक्रवार सिनेमाघरों में।” वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बारे में कहा, “अब तक की रोमांचकारी उड़ान के लिए आपका टिकट योद्धा की ऊंची उड़ान वाली कार्रवाई का इंतजार है।”

इस दिन रिलीज हो रही है योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और शशांक खेतान की मेंटर डिसाइपल फिल्म द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा दिशा पटानी और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में है। फिल्म की कहानी एक बहादुर सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक विमान के यात्रियों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देता है। फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Toxic

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Priyanka Chopra

फ़रवरी 12, 2026