---Advertisement---

Yodha Poster: खास अंदाज में हवा में लहराते नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Yodha Poster: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार योद्धा बनकर जल्द जलवा दिखाने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की जो अपनी फिल्म योद्धा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब लोगों का एक और इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2024 3:56 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 5:58 अपराह्न

Yodha Poster
Follow Us
---Advertisement---

Yodha Poster: बॉलीवुड के चॉकलेटी स्टार योद्धा बनकर जल्द जलवा दिखाने वाले हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की जो अपनी फिल्म योद्धा को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब लोगों का एक और इंतजार खत्म हुआ क्योंकि फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म को लेकर जिस तरह से बज बरकरार था उसी तरह खास अंदाज में पोस्टर को भी रिलीज किया गया है जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की होगी। पोस्ट जारी होने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी शेयर किया। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Yodha Poster 13000 फीट की ऊंचाई से जारी

दरअसल योद्धा फिल्म का पोस्ट 13000 फीट की ऊंचाई से जारी किया गया है जो वाकई फैंस के लिए काफी खास और एक्साइटिंग रहा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग पहले प्लेन में जाते हैं और फिर पोस्टर को लेकर नीचे छलांग मारते हैं। पोस्ट खुलते ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की झलक सामने देखने को मिलता है। यह पहली दफा है जब फिल्म का पोस्टर इतनी ऊंचाई से जारी किया गया है। ऐसे में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए नजर आए।

Yodha Poster के बाद टीजर रिलीज की घोषणा

जहां तक फिल्म की बात करें तो इस पोस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होने वाला है। उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एयरड्रॉपिंग का रोमांस सीधे आपकी स्क्रीन पर आता है। आप सभी के साथ इस यात्रा पर निकलने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। देखते रहिए क्योंकि योद्धा टीजर 19 फरवरी को रिलीज होगा।

Yodha Poster के बाद बढ़ गई फैंस की बेताबी

ऐसे में टीजर को लेकर फैंस की बेताबी बढ़ गई है। अब इंतजार है तो योद्धा के टीज़र का वहीं इस फिल्म की बात करें तो यह 13 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सिद्धार्थ सोल्जर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं उनके अपोजिट दिशा पटानी और राशि खन्ना भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026