---Advertisement---

Yodha Song: ‘तेरे संग इश्क हुआ’ गाने में राशि संग रोमांस फरमाते दिखे सिद्धार्थ, अरिजीत सिंह की आवाज सुन खो जाएंगे आप

Yodha Song: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द ‘योद्धा’ फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर फैंस जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं अब फिल्म का गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ जारी किया गया। इस रोमांटिक गाने को देखने के बाद लोगों का दिन बन गया है। वाकई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 7, 2024 3:00 अपराह्न

Yodha Song
Follow Us
---Advertisement---

Yodha Song: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द ‘योद्धा’ फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। फिल्म को लेकर फैंस जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं अब फिल्म का गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ जारी किया गया। इस रोमांटिक गाने को देखने के बाद लोगों का दिन बन गया है। वाकई इस गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना का रोमांस देखने लायक है और दोनों की कैमिस्ट्री देख लोग दीवाने हो गए हैं। अरिजीत सिंह की आवाज में इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को देखने के बाद फैंस इस कदर बेताब हो गए हैं तो वाकई फिल्म देखना जबरदस्त होने वाला है।

Yodha Song फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी

2 मिनट 51 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इसमें खो जाएंगे क्योंकि दोनों के बीच जिस कदर रोमांस दिखाया गया है वह वाकई किसी सपने से कम नहीं है। दोनों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री फैंस के दिल को जीतने के लिए काफी है। दोनों एक दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं और दोनों का यह साथ वाकई किसी के भी दिल को जीत देने के लिए काफी है। प्यार को जताने और दिखाने का उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Yodha Song में अरिजीत सिंह की आवाज का चला जादू

सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर फैंस जहां बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं ‘योद्धा’ का दूसरा गाना ‘तेरे संग इश्क हुआ’ में अरिजीत सिंह की आवाज और नीति मोहन का साथ इसे खास बनाने के लिए काफी है।

Yodha Song में सिद्धार्थ और राशि की कैमिस्ट्री देख लोग दीवाने

इस गाने में सिद्धार्थ और राशि एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं और यही वजह है कि इसे देख फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म के लिए और भी बढ़ गई है। ‘योद्धा’ फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इसमें मुख्य भूमिका में दिशा पटानी भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026