---Advertisement---

Yodha Teaser: ‘शेरशाह’ के बाद फिर धांसू एक्शन मोड में नजर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा, एयर होस्टेस बनकर दिशा ने मचाई तबाही

अगर आप भी कर रहे थे ‘योद्धा‘ की टीजर का इंतजार तो आ गए सिद्धार्थ मल्होत्रा आपके लिए जबरदस्त एक्शन लेकर। सिद्धार्थ की मच अवेटेड फिल्म योद्धा लगातार सुर्खियों में है और फिल्म की रिलीज तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अब टीजर को जारी कर दिया गया ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2024 3:18 अपराह्न

yodha teaser
Follow Us
---Advertisement---

अगर आप भी कर रहे थे ‘योद्धा‘ की टीजर का इंतजार तो आ गए सिद्धार्थ मल्होत्रा आपके लिए जबरदस्त एक्शन लेकर। सिद्धार्थ की मच अवेटेड फिल्म योद्धा लगातार सुर्खियों में है और फिल्म की रिलीज तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। अब टीजर को जारी कर दिया गया है जिसे देखने के बाद फैंस एक बार फिर उछल पड़े हैं।

कहना गलत नहीं होगा कि जबरदस्त एक्शन और धांसू अंदाज में सिद्धार्थ अपने फैंस की बोलती बंद करते हुए दिखे हैं। उन्होंने जिस तरह टीजर में एक्शन दिखाया है वह सोशल मीडिया पर फिलहाल आग लगाने के लिए काफी है और यही वजह है कि यह चर्चा में है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इसमें।

Yodha Teaser है जबरदस्त

Credit- Youtube

जहां तक टीजर की बात करें तो इसमें एक प्लैन के हाईजैक के सीन को दिखाया गया है। इसमें कहा जाता है, “लेडिज एंड जेंटलमेन इस विमान में आठ आपातकालीन द्वार है और अगर किसी को उसमें से नहीं गिरना तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध ले और अपनी जगह पर बैठे रहें क्योंकि आगे तूफान आने की संभावना है। इसके साथ ही प्लेन हाईजैक और अफरा तफरी के सीन दिखाए गए हैं और इसके बाद होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमांडो के अंदाज में एंट्री। टीजर में सिद्धार्थ ताबड़तोड़ लात घुसे चलाते हुए नजर आते हैं और इसे देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए।

Yodha Teaser में सिद्धार्थ पर टिक गई निगाहें

योद्धा टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लोगों की निगाहें एयर होस्टेस बनी दिशा पटानी पर भी अटक गई है। दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, “हमने उड़ान भरी है इसके रास्ते में होने वाले हाई ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार रहे योद्धा का टीजर आ गया है योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघर में।” फैंस को इंतजार है तो फिल्म रिलीज का जब आप सिद्धार्थ को एक बार फिर बड़े पर्दे पर तूफान मचाते हुए देख सकेंगे। फिल्म में राशि खन्ना भी नजर आने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026