---Advertisement---

Yodha Trailer: देश के दुश्मनों को हराते दिखें सिद्धार्थ मल्होत्रा, एक्शन थ्रिलर फिल्म से उड़ाएंगे गर्दा

Yodha Trailer: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का ट्रेलर आज 29 फरवरी 2024 को रिलीज किया गया है। यह फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से अपने जबरदस्त अंदाज में फैंस पर जादू चलाने के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 29, 2024 4:26 अपराह्न

Yodha Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Yodha Trailer: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का ट्रेलर आज 29 फरवरी 2024 को रिलीज किया गया है। यह फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से अपने जबरदस्त अंदाज में फैंस पर जादू चलाने के लिए आ गए हैं। दमदार कमांडो लुक में सिद्धार्थ छा गए हैं और एक बार फिर वह झंडा गाड़ने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और इमोशन से भरपूर है। Yodha Trailer देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है। आइए देखते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म के ट्रेलर में खास।

Yodha Trailer में राशि खन्ना के साथ सिद्धार्थ का रोमांस देखने लायक

ट्रेलर में सिद्धार्थ कहते हैं, “हर किसी का सपना होता है अपने पापा की तरह बनना मेरा भी था। अब इस शरीर पर या तो योद्धा का यूनिफॉर्म होगा या फिर तिरंगा।” इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर कैपश्न में लिखा, “लेडीज और जेंटलमैन कुर्सी की पेटी बांध ले।” यह फिल्म सिद्धार्थ के चाहने वालों के लिए खास है। एक्शन करते हुए एक्टर अपने अंदाज से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। ट्रेलर में राशि खन्ना के साथ उनका रोमांस देखने लायक है। वहीं दिशा पटानी भी छाई हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता के किरदार में रोनित रॉय नजर आ रहे हैं।

Yodha Trailer देखने के बाद अब फिल्म रिलीज का इंतजार

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद अब सिर्फ फिल्म के रिलीज का इंतजार है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है और कहानी भी उन्होंने लिखा है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Yodha Trailer में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त लुक

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का जबरदस्त लुक देखने को मिल रहा है और वह अपने अंदाज में एक बार फिर छाए हुए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी भी नजर आएंगी। वहीं यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस ट्रेलर में एक्शन को देख सिद्धार्थ के फैंस दंग रह गए हैं। सिद्धार्थ का यह धांसू अवतार यकीनन फैंस के एक्साइटमेंट को अलग लेवल पर ले जाने के लिए काफी है और वह बहुत जल्द फैंस को तोहफा देंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026