---Advertisement---

Yudhra Trailer: क्या होगा जब राघव जुयाल का होगा सिद्धांत चतुर्वेदी से सामना, फिल्म रिलीज से पहले ही कांप उठे लोग

Yudhra Trailer: राघव जुयाल और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'युध्रा' का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद आप इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो जाएंगे। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 11, 2024 5:17 अपराह्न

Yudhra Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Yudhra Trailer:सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और मालविका मोहनन (Malavika Mohanan) की फिल्म ‘युध्रा‘ (Yudhra) पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस सबके बीच ट्रेलर 2 जारी किया गया है जिसमें सिद्धांत के अलावा राघव जुयाल ने पूरी की पूरी लाइमलाइट बटोर ली है। कहने में दो राय नहीं है कि विलेन बने राघव को देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार करने लगे और यह ट्रेलर फैंस की रूह को कंपाने के लिए काफी है। फिल्म रिलीज से महज कुछ दिन पहले यह ट्रेलर लोगों के लिए तोहफे से कम नहीं है। ऐसे में आइए देखते हैं कैसे चर्चा में आए राघव जुयाल और सिध्दांत चतुर्वेदी।

Yudhra Trailer में दिखा राघव जुयाल का हटके अंदाज

राघव जुयाल का अंदाज हर बार से काफी हटके नजर आ रहा है। सबको हंसाने वाले राघव का खूंखार खलनायक वाला किरदार देखने के बाद निश्चित तौर पर आप हैरान रह जाएंगे। यह सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर ट्रेलर आपको इस फिल्म के लिए बेकरार करने के लिए काफी है। जहां ट्रेलर की बात करें तो सिध्दांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल का आमना सामना होता है और उनके बीच एक खतरनाक जंग होती है। इस ट्रेलर में दमदार डायलॉग और एक्शन देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Yudhra Trailer के बाद रिलीज के लिए लोग एक्साइटेड

सिद्धांत और राघव के साथ मालविका मोहनन की इस फिल्म को देखने के लिए अब आपको ज्यादा इंतजार की जरूरत नहीं है क्योंकि यह 20 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है। जहां दोनों आपस में भिड़ेंगे। रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में राघव और सिद्धांत की लड़ाई देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। 1 मिनट 3 सेकंड की इस ट्रेलर को देख निश्चित तौर पर आपका सर घूम जाएगा लेकिन यह सच है कि ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें खून लड़ाई के साथ-साथ एक्शन का जबरदस्त धमाका देखने को मिलने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 16, 2026

Normal Blood Pressure

मई 16, 2026

Viral Video

मई 16, 2026

Viral Video

मई 16, 2026

Karuppu Box Office Collection Day 1

मई 16, 2026

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1

मई 16, 2026