---Advertisement---

Zohrajabeen Song: प्रियंका चाहर के प्यार में रणदीप हुड्डा की हुई ये हालत! टीजर देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Zohrajabeen Song: प्रियंका चाहर चौधरी और रणदीप बहुत जल्द 'जोहराजबीं' गाने में नजर आने वाले हैं। गाने का टीजर जारी कर दिया गया है जिसे फैंस से काफी प्यार मिल रहा है। टीजर में दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ बिछड़ने की कहानी को दिखाई गई है जो वाकई फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 14, 2023 11:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 14, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Zohrajabeen Song
Follow Us
---Advertisement---

Zohrajabeen Song: प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 जीतने के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस को इंप्रेस करने के लिए एक्ट्रेस आए दिन किसी ना किसी प्रोजेक्ट या इवेंट में नजर आती हैं। इस बीच फैंस को एक और तोहफा मिला है क्योंकि जल्द ही बिग बॉस विनर रणदीप हुड्डा के साथ एक सेड रोमांटिक सॉन्ग जोहराजबीं में नजर आने वाली है। जी हां, यह गाना वाकई फैंस के लिए काफी खास है क्योंकि रणदीप जैसे एक्टर के साथ प्रियंका चौधरी का दिखना वाकई बहुत बड़ी बात है। इस रोमांटिक सॉन्ग का टीजर जारी कर दिया गया है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

टीजर में खो जाएंगे आप

बी प्राक की आवाज इस गाने को और जबरदस्त बनाने के लिए काफी है और कहने में दो राय नहीं है कि गाने के टीजर को देखने के बाद एक्साइटमेंट होना तो लाजमी था। फैंस के बीच यह टीजर काफी चर्चा में है जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि रणदीप हुडा और प्रियंका के बीच कुछ रोमांटिक सीन दिखाए जाते हैं लेकिन बाद में प्रियंका की याद में रणदीप को रोते हुए भी देखा जाता है। ऐसे में इतना तो तय है कि दोनों के बीच प्यार और बिछड़ने की कहानी दिखाई जाएगी लेकिन वीडियो में कई ट्विस्ट देखने के लिए फैंस को इस गाने का इंतजार करना पड़ेगा।

कब होगा यह गाना रिलीज

रणदीप हुड्डा ने बुधवार को जोहराजबीं के टीजर को शेयर कर लिखा, “प्यार पूरा हो या अधूरा… प्यार तो प्यार होता है।” ये गाना 15 सितंबर को रिलीज हो रहा है। इसके अलावा स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा था, “क्या अधूरी प्रेम कहानी ही प्यार को अमर बनती है।”

गाने के टीजर को मिल रहे खूब व्यूज

फिलहाल प्रियंका चौधरी के इस गाने का टीजर सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा और प्रियंका चौधरी के इस अंदाज को देखने के लिए फैंस बेताब हैं और यह भी सच है कि 45 सेकंड के इस क्लिप को देखने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे। गाने के टीजर को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026