---Advertisement---

Acne Treatment: अब हार्मोनल एक्ने से नहीं छिपेगी चेहरे की खूबसूरती, Glowing Skin पाने के लिए इन 5 सुपरफूड का करें सेवन

Acne Treatment: एक्ने की समस्या अक्सर टीनएज में देखी गई है। युवा गंभीर एक्ने पिंपल्स से परेशान रहते हैं। इसके अलावा धूल, एक्स्ट्रा ऑयल, पॉल्यूशन और डेड स्किन के कारण भी पिंपल्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है समय रहते इसका इलाज करवाना। पिंपल्स बेहद दर्दनाक होता है। इससे रेडनेस और सूजन ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 30, 2023 10:49 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Acne Treatment: एक्ने की समस्या अक्सर टीनएज में देखी गई है। युवा गंभीर एक्ने पिंपल्स से परेशान रहते हैं। इसके अलावा धूल, एक्स्ट्रा ऑयल, पॉल्यूशन और डेड स्किन के कारण भी पिंपल्स की समस्या से गुजरना पड़ता है। इसलिए जरूरी है समय रहते इसका इलाज करवाना।

पिंपल्स बेहद दर्दनाक होता है। इससे रेडनेस और सूजन की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस परेशानी से बाहर निकलने के लिए लोग केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर इससे समस्या काफी बढ़ जाती है और त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे 5 सुपरफूड के बारे में बताएंगे जिसे डाइट में शामिल कर आपको गजब के फायदे मिलेंगे। पिंपल्स से तो छुटकारा मिलेगा ही और सेहत के लिए भी ये रामबाण साबित होगा।

1. शकरकंद को करें डाइट में शामिल

विटामिन-ए का सबसे बेहतर स्रोत शकरकंद है। ये स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि दाग-धब्बों से निजात पाने के लिए शकरकंद बेहद असरदार है। इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

2. ग्लोइंग स्किन का राज है पपीता

पपीता में पौष्टिक तत्वों का खजाना है। इसमें पेपन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके नियमित सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। वहीं ये झुर्रियों को भी कम करता है।

3. नींबू है बेहद असरदार

नींबू विटामिन-सी का सबसे बेहतर स्रोत है। इसलिए आप नींबू का सेवन आसानी से कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू बेहद जरूरी है। इससे दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है और नेचुरल ग्लो मिलता है।

Also Read: Ectopic Pregnancy से जुड़े इन लक्षणों को महिलाएं भूलकर भी ना करें इग्नोर, ऐसे केस में इस तरह से करें उपचार

4. क्विनोआ का करें सेवन

क्विनोआ फाइबर का सबसे बेहतर स्रोत है। ये स्किन के हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा दाग-धब्बों से भी निजात दिलाने के लिए क्विनोआ रामबाण है।

5. त्वचा के लिए बेरीज है रामबाण

आप अपनी डाइट में कई तरह के बेरीज को शामिल कर सकते हैं, जिसमें स्ट्रॉबेरी, चेरी और ब्लूबेरी शामिल है। इसके अलावा ये विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट का सबसे बेहतर स्रोत माना गया है। इसके नियमित सेवन से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

Also Read: शादी के बाद कपल गोल सेट करते नजर आए KL Rahul और Athiya Shetty, जबरदस्त केमेस्ट्री देख दिल हार बैठे फैंस

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Holi 2026

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026