Anti Ageing Tips: बढ़ती उम्र के साथ चेहरा रंगत खोने लगता है. चेहरे पर बूढ़ापा झलकने लगता है. उम्र छिपाने के लिए लोग महंगे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट कराते हैं. लेकिन कभी-कभी ये भी फायदा नहीं करते हैं. इसीलिए स्किन केयर एक्सपर्ट के द्वारा चेहरे के ग्लो के लिए कैस्टर ऑयल यानी की अरंडी का तेल का यूज करने की सलाह दी जा रही है. एक्सपर्ट का दावा है कि, इससे चेहरे खिल उठता है.
Anti Ageing Tips: कैस्टर ऑयल नहीं होने देगा बूढ़ा
स्किन केयर एक्सपर्ट का कहना है कि, कैस्टर ऑयल चेहरे की स्किन के लिए बेहद असरदार होता है. क्योंकि इसमें रिसिनोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जिसकी वजह से चेहरे की चमक बढ़ जाती है. अरंडी के तेल को नेचर्स बोटॉक्स भी माना जाता है.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-FitTuberHindi
इस तेल का इस्तेमाल सिर के बालों को बढ़ाने में भी किया जाता है.कैस्टर ऑयल झुर्रियों को कम करता है. इससे चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होती हैं. अगर कैस्टर ऑयल से रोजाना चेहरे की मसाज की जाए तो ये चेहरे पर ग्लो लाता है. ये स्किन को हाइड्रेटेड रखता है. ये ड्राई स्किन के साथ-साथ पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को भी कम करने का काम करता है. नियमित मसाज से स्किन में कसावट आती है, जिससे त्वचा जवान और चमकदार बनाती है. कैस्टर ऑल किसी भी महंगे ट्रीटमेंट से बेस्ट माना जाता है.
कैस्टर ऑयल का कैसे करें यूज
कैस्टर ऑयल ड्राई और ऑयली दोनों स्किन पर काम करता है. इस तेल को लगाने का सही तरीका भी जान लीजिए.रात को चेहरा साफ करने के बाद 4-5 बूंदें लेकर चेहरे पर अच्छे से मसाज करना है. इसमें एलोवेरा, शहद और नारियल का तेल मिलाकर भी मसाज की जा सकती है. इससे स्किन का रुखापन भी कम होता है. वहीं, स्किन सॉफ्ट हो जाती है. रोजाना शुद्ध अरंडी के तेल का इस्तेमाल करके इसका फायदा उठाया जा सकता है.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।






