---Advertisement---

Arthritis Treatment: हड्डियों के पुराने दर्द को जड़ से साफ कर देती है ये देसी बेल, योग गुरु रामदेव ने गिनाए फायदे

Arthritis Treatment: हड्डियों के दर्द में गिलोए बहुत फायदेमंद होती है. इसका इस्तेमाल निहार मुंह करना चाहिए. इससे फायदा मिलता है. योग गुरु बाबा रामदेव इसके फायदे गिना रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 10, 2026 7:00 पूर्वाह्न

Arthritis Treatment
Follow Us
---Advertisement---

Arthritis Treatment: हड्डियों का दर्द लोगों का सुकून छीन लेता है. उन्हें उठने-बैठने से लेकर चलने में बहुत परेशानी होती है. कई बार महंगे ट्रीटमेंट भी काम नहीं करते हैं.हड्डियों में दर्द  का प्रमुख कारण विटामिन D की कमी , कैल्शियम की कमी, हड्डियों का कमजोर होना और चोट लगना आदि है. खराब लाइफस्टाइल  भी जोड़ों के दर्द को पैदा कर देता है. इसी लिए योग गुरु बाबा रामदेव इसका देसी इलाज  बता रहे हैं. वो गिलोय के फायदों के बारे में बता रहे हैं. उनका कहना है कि, गिलोय का अगर नियमित रुप से इस्तेमाल किया जाए तो पुराने हड्डियों के दर्द से राहत पायी जा सकती है.

Arthritis Treatment बाबा रामदेव से जानें

योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि, गिलोय हड्डियों के दर्द में अमृत की तरह काम करता है. गिलोय में सूजनरोधी गुण तत्व पाए जाते हैं. ये दर्द को कम करने में मदद करता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: Swami Ramdev

ये यूरिक एसिड बढ़ने से रोकता है. गठिया रोग में ये बहुत अच्छा काम करता है. गिलोय  के रस में कैल्शियम और फास्फोरस होता है. ये शरीर से खराब तत्वों को बाहर निकालकर हड्डियों को मजबूत करती है.

गिलोए किन बीमारियों में आती है काम?

गिलोए बेल के रुप में पड़ों पर लटकती है. ये बिल्कुल लकड़ी की तरह दिखती है. इसे रात में भिगोकर रखना है. सुबह इसे पानी में उबालना है. इस पानी का सुबह-शाम इस्तेमाल करने से हड्डियों के दर्द में राहत मिलती है. इसमें अदरक, काली मिर्च या शहद भी मिला सकते हैं. गिलोए का इस्तेमाल गठिया रोग में ही नहीं बल्कि डेंगू और चिकनगुनिया के साथ-साथ डायबिटिज, पाचन की समस्या, बुखार, इंफेक्शन और स्किन प्रोबल्म में भी किया जाता है. अपने इन्हीं फायदों के कारण इसे महाऔषधि कहते हैं.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026