---Advertisement---

बेबी प्लान करने से पहले इन 5 चीजों पर जरूर दें ध्यान, मां और होने वाले बच्चे के लिए है बेहद जरूरी

Baby Plan: बच्चों की प्लानिंग से पहले जरूरी है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ और निरोग हो। ऐसे में इन 5 चीजों को कभी भी नजरअंदाज ना करें क्योंकि अंजाम आपको जिंदगी भर भुगतना पड़ सकता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 26, 2024 8:15 अपराह्न

baby Plan
Follow Us
---Advertisement---

Baby Plan: बच्चे की चाहत हर किसी की होती है और यह बात सच है कि लोग काफी प्लानिंग के साथ बच्चे संभाले की जिम्मेदारी लेते हैं। लेकिन कभी कभार कुछ लोग पैरंट्स बनने का सुख नहीं उठा पाते हैं और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहते हैं समय रहते बच्चों की प्लानिंग कर लेने में ही भलाई है नहीं तो बाद में काफी नुकसान झेलना पड़ सकते हैं। इसे लेकर डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से बच्चे की प्लानिंग से पहले यह 5 प्लान लोगों के पास जरूर होनी चाहिए ताकि ना हो सके कोई परेशानी। ऐसे में अगर आप भी बच्चे की कर रहे हैं प्लानिंग तो जानें क्या कहती हैं डॉक्टर।

एनीमिया

अगर आपमें हीमोग्लोबिन कम है तो आप सबसे पहले इसे कंट्रोल में करने की कोशिश करें क्योंकि एनीमिया आपकी प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह बन सकती है। आपका बेबी प्री मेच्योर जन्म ले सकता है। आपके होने वाले बच्चे का वजन कम रहेगा और इसके साथ ही कई कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं।

बॉडी वेट

प्रेगनेंसी के दौरान कम से कम 11 किलो वजन की बढ़ोतरी जरूरी है। आपका बीएमआई 27 और 28 kg/m स्क्वायर को क्रॉस कर चुका है तो आपको कम से कम 8 से 9 किलो वजन को बढ़ाने की जरूरत पड़ने वाली है। ऐसे में आप अपने बीएमआई को डाइट के जरिए कंट्रोल में करें। अब इसके लिए अच्छा लाइफस्टाइल और एक्सरसाइज का भी सहारा ले सकते हैं।

शुगर, बीपी और थाइरॉएड लेवल

शुगर, बीपी और थाइरॉएड लेवल का चेक आपकी प्रेगनेंसी के दौरान हमेशा होता है। ऐसे में आपको अपने ब्लड प्रेशर का खास ख्याल रखना होगा और इसके अलावा थाइरॉएड लेवल और शुगर को भी हमेशा चेक कराएं क्योंकि मां में हाइपोथाइरॉएडिज्म की वजह से बच्चों का आईक्यू लेवल कम हो सकता है।

फोलिक एसिड

प्रेगनेंसी के पहले महीने में फोलिक एसिड काफी जरूरी है। इसकी शुरुआत बच्चों की प्लानिंग के साथ भी कर सकती हैं।

कैल्शियम

प्रेगनेंसी के दौरान कैल्शियम की दोगुनी मात्रा आपके शरीर के लिए जरूरी है। प्रेगनेंसी में बैक पेन और बच्चे की डिलीवरी के बाद भी मददगार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Iron Deficiency

फ़रवरी 26, 2026

Colorectal Cancer

फ़रवरी 26, 2026

Fatty Liver

फ़रवरी 26, 2026

Malad Viral Video

फ़रवरी 25, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 25, 2026