---Advertisement---

Skin Care: इस फल का छिलका लगाते ही चांद जैसा खिल उठता है चेहरा, ग्लो के आगे क्रीम भी फेल

Skin Care: स्किन पर ग्लो लाने के लिए जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट सुभाष गोयल के द्वारा देसी उपाय बताया जा रहा है। उनका कहना है कि, अनार के छिलके से चेहरे पर ग्लो लाया जा सकता है। यहां जानें इसके फायदे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2026 7:00 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2026 2:14 अपराह्न

Skin Care
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care: अगर आपका चेहरे भी बढ़ते दिनों के साथ रंगत खोता जा रहा है तो ये, देसी उपाय अपना सकते हैं। डॉक्टर सुभाष गोयल का कहना है कि, इसके लिए आपको सिर्फ अनार के छिलके लेने हैं। ये चेहरे पर महंगी क्रीम या कॉस्मेटिक चीजों से ज्यादा ग्लो देता है। इसीलिए ये कर सकते हैं।अनार के छिलके का पाउडर चेहरे की छाइयों , डार्क सर्कल्स और डेड स्किन को पूरी तरह साफ करके नेचुरल ग्लो लाने का सबसे अचूक नुस्खा है। आप अनार भी खा सकते हैं और लगा भी सकते हैं।

Skin Care: चेहरे की रंगल बढ़ानी है तो लगाएं अनार के छिलके

आपको बता दें, कई सारे हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि, अनार के छिलके पोषक तत्वों और औषधीय गुणों का खजाना होते हैं। इनमें अनार के दानों से भी ज़्यादा मात्रा में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-GoyalSahabChandigarhWale

इनमें प्यूनिकैलाजिन, एलाजिक एसिड, फ्लेवोनॉइड्स, टैनिन, विटामिन C, विटामिन E , पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जिसकी वजह से अगर आप इसे नियमित रुप से चेहरों , गर्दन और स्किन पर लगाते हैं तो फायदा मिलता है। वहीं, जिन लोगों के चेहरे पर दानें या फिर कीले हैं, उन्हें इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इस समस्या में फायदा करते हैं।

अनार के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल? 

हेल्थ एक्सपर्ट, सुभाष गोयल अनार के छिलकों के सही उपयोग के बारे में बता रहे हैं। इनका फेस पैक बनाने के लिए आपको कच्चा दूध और बारीक पीसे हुए अनार के छिलके लेने हैं। इन्हें मिलाकर एक पेस्ट बनाना है। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से साबुन की तरह अच्छी तरह रगड़ना है। थोड़ी देर मसाज करने के बाद चेहरे को साफ और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। ये एक नेचुरल स्किन ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। अनार के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होता है, जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा की अंदरूनी मरम्मत करता है। इसीलिए हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026