---Advertisement---

ब्राउन हो या व्हाइट जानें क्यों हेल्दी नहीं होती Bread, इन चीजों से कर सकते हैं रिप्लेस

ज्यादातर लोगों को लगता है Bread हेल्दी होती हैं लेकिन, ऐसा नहीं है चलिए जानते है ऐसा क्यों है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 1, 2024 4:19 अपराह्न

Bread
Follow Us
---Advertisement---

Bread: इन दिनों ज्यादातर लोग खुदको हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग तरह के ब्रेड जैसे ब्राउन ब्रेड, व्हाइट ब्रेड और आटा ब्रेड खाते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ब्रेड कोई भी हो लेकिन हेल्दी नहीं होती। चलिए अब यह जानते हैं कि, वह क्यों हेल्दी नहीं होती और उनकी जगह हम किन चीजों का सेवन कर सकते हैं।

क्यों हेल्दी नहीं होती Bread?

कई विशेषज्ञों द्वारा बताया जाता है कि जो ब्रेड आज कल मार्किट में अवेलेबल है वह बिलकुल भी हेल्दी नहीं होती है। यहीं इन ब्राउन ब्रेड, व्हाइट ब्रेड और आटा ब्रेड हेल्दी न होने का करण और कुछ नहीं इन्हें बनाने का तरीका है जो हेल्दी ब्रेड्स को अनहेल्दी बना देता है। चलिए अब उन कारणों को जानते हैं।

इस्तेमाल होता है मैदा: ब्रेड्स चाहे कोई भी हो उन सभी के अंदर काफी अधिक मात्रा में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है जो हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। मैदा खाने से अक्सर लोगों का ब्लड शुगर और वजन बढ़ जाता है। यहीं इससे लोगों को पेट और हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो जाती हैं।

डाला जाता है शुगर: आज कल की ब्रेड्स में शुगर की मात्रा भी काफी ज्यादा डाली जाती है जिससे उसमें स्वाद आ सके। यहीं शुगर के सेवन से लोगों को हार्ट की दिक्कत, वजन बढ़ने और कई शारीरिक समस्याएं भी हो जाती हैं।

इस्तेमाल किया जाता है कलर: यहीं ब्रेड्स में मैदे और चीनी के अलावा कलर भी डाला जाता है और वह कलर काफी हानिकारक होता है। इस तरह के कलर खाने से शरीर में हार्ट और कैंसर जैसी बीमारियों की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।

डाला जाता है भर-भर के रिफाइंड: बता दें, ब्रेड्स में रिफाइंड का इस्तेमाल भी किया जाता है, जिससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज और शुगर की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

इन चीजों से कर सकते हैं रिप्लेस

अगर आप ब्रेड खाने से होने वाली इन सभी गंभीर दिक्कतों से खुदको दूर रखना चाहते हैं तो, आप ब्रेड की जगह घर की बनी रोटी, खीरे के स्लाइड्स, रोस्टेड वेजिटेबल्स खा सकते हैं। इन सभी को खाने से आपके शरीर में बैड फैट, शुगर या अनहेल्दी कलर नहीं जाता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026