---Advertisement---

आम के शौकीन हो जाएं सावधान! ज्यादा सेवन से हो जाएगी पेट में सूजन की समस्या, इस तरह करें बचाव

Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी लोग इस मौसम में आम खाना पसंद करते हैं। आम का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अक्सर लोग एक साथ काफी ज्यादा आम खा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ क्या कहते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि अगर ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 13, 2023 1:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Health Tips: गर्मियों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सभी लोग इस मौसम में आम खाना पसंद करते हैं। आम का स्वाद इतना लाजवाब होता है कि अक्सर लोग एक साथ काफी ज्यादा आम खा लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ क्या कहते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि अगर आप इस भीषण गर्मी में ज्यादा आम खाएंगे तो आपके पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो जाएगी।

डायबिटीज के मरीज रहें सावधान

आम का स्वाद हर किसी को पसंद है लेकिन डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज ज्यादा मात्रा में आम का सेवन करेंगे तो उनके शरीर में ब्लड ग्लूकोस लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाएगा जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आंतों और पेट में दर्द की समस्या

इसी के साथ गर्मी में ज्यादा आम खाने की वजह से आपका वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में जो लोग वेट लॉस करने की सोच रहे हैं वह सीमित मात्रा में ही आम का सेवन करें। बता दें कि, आम की वजह से स्किन पर खुजली, परतदार उतड़ना भी हो सकता है। ज्यादा आम खाने से शरीर में एलर्जी की समस्या भी उत्पन्न होती है। वहीं आंतों और पेट में भी दर्द शुरू होने लगता है।

Health Tips: पेट की बीमारियों को पल में छूमंतर कर सकती हैं ये जड़ी बूटियां, डॉक्टर्स भी मानते हैं लोहा

पेट में सूजन की समस्या

इसी के साथ एक रिसर्च में पाया कि, ज्यादा आम खाने की वजह से लोगों के पेट में भी सूजन की समस्या होती है। दरअसल ग्लूकोज की तुलना में आम में आम में फ्रुक्टोज अधिक मात्रा में होता है जो शरीर में असंतुलन पैदा करता है जिसकी वजह से पेट में सूजन और पाचन बंधित समस्या शुरू हो सकती है। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में नियमित रूप से ही आम का सेवन करें।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 23, 2026

Diabetes

अप्रैल 23, 2026

Cancer

अप्रैल 22, 2026

Health Tips

अप्रैल 22, 2026

High Cholesterol

अप्रैल 22, 2026

Diabetes

अप्रैल 22, 2026