Belly Fat Burner: ये 3 काम करते ही पिघल जाएगी सालों से जमी पेट की चर्बी, अभी से करें शुरू

Belly Fat Burner: बेली फैट को कम करने के तरीकों के बारे में डॉक्टर के द्वारा बताया जा रहा है. वो तीन उपाय बता रहे हैं. यहां जानें डाइट में क्या बदलाव करने हैं?

Belly Fat Burner

Picture Credit: Google

Belly Fat Burner: पेट के नीचे जमीं चर्बी को निकलना सबसे मुश्किल काम होता है. कई बार एक्सरसाइज और डाइट से भी बेली फैट नहीं निकल पाता है. जिसके कारण लोग काफी परेशान रहते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए डॉक्टर  सेठी के द्वारा 3 ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं. जिनसे बेली फैट को आसानी से कम किया जा सकता है. ये बहुत ही तेजी से शरीर पर जमीं चर्बी को बाहर निकालते हैं.डॉक्टर सौरभ सेठी एक हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं.

1-नींद के साथ सही डाइट

डॉक्टर सेठी सबसे पहले 12 घंटे फास्ट और 12 घंटे खाने का शेड्यूल की सलाह देते हैं. यह तरीका न केवल फैट कम करने में मदद करता है, बल्कि बेहतर नींद और अनहेल्दी खाने की इच्छा  को कम करता है.

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: doctorsethi

इसी लिए जब भी फास्टिंग पर रहे तो ब्लैक कॉफी, ग्रीन टी और तमाम पोषक तत्वों से भरे जूस और ड्रिंक समय-समय पर पीते रहें. इस दौरान शुगर से पू रीतरह से बचना है. इससे बेली फैट बहुत जल्दी कम होगा.

2-हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर पेट की चर्बी को गलाएगा

डॉक्टर का कहना है कि, बेली फैट को कम करने के लिए हाई-प्रोटीन और हाई-फाइबर डाइट में शामिल करने की सलाह दी जा रही है. इस दौरान पनीर, टोफू, चिकन, मछली , फल और सब्जी प्रोटीन और फाइबर से भरे हुए खाना चाहिए. इससे ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अधिक खाने की आदत पर लगाम लगाती है.

3-शुगर को छोड़ किस तरह की ड्रिंक का करें सेवन?

फास्टिंग के दौरान सही ड्रिंक्स का सेवन  करना चाहिए. डॉक्टर का कहना है कि, फास्टिंग के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखने और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने के लिए बिना चीनी वाली काली कॉफी, ग्रीन टी, नींबू पानी, या अदरक की चाय जैसे ड्रिंक का सेवन करें।पेट की चर्बी घटाने के लिए कंसिस्टेंसी एक्सरसाइज के साथ इस डाइट प्लान को अपनाना होगा. तब फायदा मिलेगा.

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version