अजीबोगरीब दिखने वाला यह फल हार्ट डिजीज ही नहीं कैंसर तक से बचा सकता है अकेले, एक्सपर्ट की बातें सुन नहीं होगा यकीन

Dragon Fruit: एक ऐसा फल जिसे देखने के साथ ही शायद आपका भी मुंह बन जाता हो। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजीबो गरीब दिखने वाले ड्रैगन फ्रूट की जो आपके कई बीमारियों से बचाने में फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे।

Dragon Fruit

Photo Credit- Google Dragon Fruit

Dragon Fruit: एक फल और आप 10 बीमारियों से बच सकते हैं। जी हां, जीभ पर भले बेस्वाद लगता हो लेकिन अगर आप इसे खाते हैं तो इसके आपको खूब फायदे मिल सकते हैं। हार्ट से लेकर कैंसर तक में इसका अपना एक महत्व बताया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की जो खाने में भले ही आपको कोई स्वाद न लगता हो लेकिन इसके फायदे जानकर दांतों तले उंगलियां आप चबा लेंगे। डॉक्टर तरंग कृष्ण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यही कहा कि स्वाद मायने नहीं रखता जब आपके स्वास्थ्य की बात आती है।

क्यों चमत्कारी है Dragon Fruit

डॉ तरंग कृष्ण कहते हैं कि ड्रैगन फ्रूट स्वाद में सबसे गंदा फल होता है लेकिन क्या हो कि अगर मैं आपको यह कहूं कि यह फल आपके 10 से ज्यादा बीमारियों को आपसे दूर रख सकता है। जी हां डॉक्टर के मुतालिक सिर्फ ड्रैगन फ्रूट खाने से आप 10 से ज्यादा बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। यह सिंपल दिखने वाला फल जो स्वाद में भी शायद आपको पसंद ना हो लेकिन यह चमत्कारी है।

किन बीमारियों के लिए ड्रैगन फ़्रूट है चमत्कारी

एक्सपर्ट के मुताबिक ड्रैगन फ्रूट खाने से न सिर्फ आपका डाइजेशन बल्कि हार्ट डिजीज, डायबिटीज, क्रॉनिक डिजीज के साथ-साथ कैंसर जैसे रिस्क से भी आप बच सकते हैं। जी हां ऐसे में कैंसर और डायबिटीज जैसे खतरे से अगर आपको बचना है तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

किस एक गुण की वजह से कैंसर और हार्ट डिजीज में रामबाण है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट के बारे में अगर बात करें तो इसमें बिटासाइनिन होते हैं। यह वहीं एंटीऑक्सीडेंट है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं जो आगे चलकर कैंसर हार्ट डिजीज और उम्र से पहले आपको बुजुर्ग दिखाता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि इम्यूनिटी से लेकर आपकी गट के लिए यह अहम है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है जिसकी वजह से आपकी बॉडी का ब्लड शुगर नहीं बढ़ेगा और आपके शरीर के रिपेयर पावर को स्ट्रांग बनता है।

निश्चित तौर पर इन फायदे को देखने के बाद आप भी ड्रैगन फ्रूट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

Exit mobile version