---Advertisement---

Benefits Of Stress: टेंशन के सिर्फ नुकसान ही नहीं फायदे भी होते हैं लाजवाब, हल्के तनाव से दिमाग को बनाएं शार्प

Benefits Of Stress: आज कल के समय में सभी लोग टेंशन और तनाव से परेशान रहते हैं। मगर आपको बता दें, तनाव सेहत के लिए बेहतर भी हो सकता है। कई सारे रिसर्च में पाया गया है कि अगर तनाव सीमित समय के लिए हो तो इसका परिणाम सकारात्मक होता है। इससे शरीर को कई ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 1:14 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Benefits Of Stress: आज कल के समय में सभी लोग टेंशन और तनाव से परेशान रहते हैं। मगर आपको बता दें, तनाव सेहत के लिए बेहतर भी हो सकता है। कई सारे रिसर्च में पाया गया है कि अगर तनाव सीमित समय के लिए हो तो इसका परिणाम सकारात्मक होता है। इससे शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। एक रिसर्च में शॉर्ट टर्म स्ट्रेस के फायदे के बारे में बताया गया है। इस स्ट्रेस को पॉजिटिव स्ट्रेस कहते हैं। जिससे शरीर को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी सिस्टम को करता है स्ट्रॉन्ग

बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरूरी है। वहीं पॉजिटिव स्ट्रेस से व्यक्ति का इम्यूनिटी काफ़ी स्ट्रॉन्ग होता है। यकीनन आप भी इस बात को जानकर हैरान होंगे। मगर शॉर्ट टर्म स्ट्रेस से इंटरल्यूकिन का उत्पादन होता है। इससे इम्यूनिटी बेहद स्ट्रॉन्ग होता है। इतना ही नहीं इससे प्रतिरक्षा प्रणाली भी काफी बेहतर होती है। इसलिए शोध में पाया गया कि शॉर्ट टर्म स्ट्रेस व्यक्ति के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

शॉर्ट टर्म स्ट्रेस से बढ़ती है एकाग्रता

किसी भी काम को करने के लिए और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है। आपको बता दें, स्वास्थ्य के लिए शॉर्ट टर्म मेमोरी बेहद फायदेमंद है। ये न्यूरोट्रॉफिन को उत्तेजित करने में मददगार है। इससे लोगों की सोचने और समझने की क्षमता काफी बढ़ती है। ये दिमाग को शार्प बनाने के लिए बेहद फायदेमंद है। वहीं इससे व्यक्ति की एकाग्रता भी बहुत अच्छी होती है। इसलिए शॉर्ट टर्म स्ट्रेस लोगों के लिए असरदार है।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

बढ़ती है खुद को संभालने की क्षमता

शॉर्ट टर्म स्ट्रेस से व्यक्ति खुद को किसी भी बड़ी तनावपूर्ण स्थिति से बचा सकता है। इससे व्यक्ति खुद के स्ट्रेस को मैनेज करना सीख जाता है। ये इंसान के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। शॉर्ट टर्म स्ट्रेस से इंसान खुद की भावनाओं को आसानी से नियंत्रित कर सकता है। इससे उसे अपनी भावनाओं को डेवलप करने में मदद मिलती है।

DNA और RNA का करता है बचाव

DNA और RNA के बचाव के लिए सीमित समय के लिए होने वाला तनाव बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ने लगती है। इससे शरीर में डीएनए और आरएनए का भी बचाव हो पाता है। इसके कारण कोशिकाओं पर नकारात्मक प्रभाव भी नहीं पड़ता है। इसलिए शॉर्ट टर्म स्ट्रेस शरीर के लिए बेहद असरदार और जरूरी है।

Also Read: Chanakya Niti: धनवान होने के बाद भी नहीं मिलता इन लोगों को मान और सम्मान, नर्क जैसी हो जाती है जिंदगी

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, DNP INDIA न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026