---Advertisement---

Breathing Problems: सर्दी शुरु होते ही क्या आपकी सांस करने लगी है परेशान, तो बिना घबराएं इस तरह पाएं छुटकारा

ठंड शुरू होने के साथ ही कफ, साइनस, जुकाम, और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं ठंडी हवाएं इस तकलीफ को कई गुना तक बढा सकती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सर्दियों में सांस लेने में परेशानी क्यों होती है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 27, 2023 4:10 अपराह्न

Breathing Problems:
Follow Us
---Advertisement---

Breathing Problems: सीजन बदलने के साथ वातावण में ठंड बढने से कई तरह की बीमारियां होने लग जाती है. बता दें कि कई लोगों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है जिससे वदलते वक्त का उन पर तेजी से असर पड़ने लगता है. ऐसे में कफ, साइनस, जुकाम, और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं ठंडी हवाएं इस तकलीफ को कई गुना तक बढा सकती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सर्दियों में सांस लेने में परेशानी क्यों होती है और इससे कैसे आराम पाया जा सकता हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं.

क्यों होती है सांस लेने में दिक्कत

सर्दियों के शुरू होने के साथ कई लोगों को इसका असर शरीर पर दिखने लगता है, ऐसे में सीधा हवाओं के संपर्क में आने या कुछ ठंडा खा लेने की वजह से सांस लेने में दिक्कत आने लगती है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण हवा में मौजूद ड्राईनेस और ठंडक का होना है जोकि नाक और गले में जाकर वहां सूजन पैदा कर देती है. गले की प्रोटेक्टिव लेयर डैमेज होने से जहां एक ओर तेज दर्द होने लगता है तो वहीं सांस लेने में भी काफी दिक्कत होने लगती है। ऐसा होने पर कुछ टिप्स झट से फॉलो कर लेनी चाहिए-

गर्म चीजों का सेवन करें

सर्दियों में अस्थमा के साथ जिन भी लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है उन्हें गर्म चीजों को खाना और पीना चाहिए. इसमें सूप, काढा और चाय गले को तुरंत फायदा पहुंचाते हैं. इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं.

खुद का ख्याल

कई बार सर्दियों में पोल्यूशन भी बढ जाता है जिससे लोगों का सांस लेना दुश्वार हो जाता है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि खुद का ध्यान रखा जाए. जितना हो सके बाहर खुद को कवर करके निकलना चाहिए साथ ही इन्हेलर, रिलीफिंग स्प्रे जैसी चीजों को भी अपने साथ रखना चाहिए.

योगिक प्रेक्टिस

हर मौसम में किया गया योगा शरीर को फायदा ही देता है. सर्दियों में जिन लोगों की सांस फूलने लगती है उन्हें खासतौर पर स्वास से जुड़े योगा करने चाहिए. ऐसे में भ्रामरी प्राणायम, अनुलोग विलोग और सांस रोकना जैसे यागा की प्रेक्टिस कर सकते हैं।

तेज गंध से दूरी

कई बार लोगों को परफ्यूम या किसी भी चीज की तेज गंध से सांस लेने नें समस्या होने लगती है, ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि इस तरह की चीजों से दूरी बनाई जाए वहीं हल्की गंध वाले प्रोडक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ बीड़ी, सिगरेट को भी अवॉइड करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026