---Advertisement---

Breathing Problems Solution: प्रदूषण की दमघोंटू हवा हेल्थ को कर देती है तबाह, बचने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस लेने में समस्या, जलन जैसी तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है. आज इससे बचने के लिए कुछ जरूरी बाते बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके बॉडी पर होने वाले प्रदूषण के असर को कुछ हद तक कम कर सकते हैं

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: अक्टूबर 24, 2023 11:57 पूर्वाह्न

Air pillution
Follow Us
---Advertisement---

Breathing Problems Solution: इस दिनों हवाओं में प्रदूषण नाम का जहर घुलना शुरू हो गया है धूंए और फॉग से बने इस पृदार्थ को स्मॉक कहा जाता है. इसका सीधा असर लोगों की हेल्थ पर होता है. प्रदूषण भरे माहौल में सांस लेने से इसके विषेले कण हमारे शरीर में पहुंचकर सीधे तौर पर बड़ी परेशानियां पैदा करते हैं. हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस लेने में समस्या, जलन जैसी तमाम तरह की परेशानियां हो सकती है. आज इससे बचने के लिए कुछ जरूरी बाते बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके बॉडी पर होने वाले प्रदूषण के असर को कुछ हद तक कम कर सकते हैं.

प्रदूषण से होने वाली दिक्कतें

आपको बता दें कि हवा में प्रदूषण की मात्रा बढने से इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर होता है. वहीं युवाओं की हेल्थ भी इससे प्रभावित होती है, ज्यादातर प्रदूषण भरे माहौल में सांस लेने से घबराहट, सांस लेने में परेशानी होना, आंखों में जलन, दिल की धड़कन तेज होना जैसी अनगिनत दिक्कतें हो जाती हैं। इसी को देखते हुए यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप खुदका एक्सट्रा ख्याल रख सकते हैं.

मास्क लगाएं

यह सबसे आसान काम है जिसे प्रदूषण के बढ़ने पर किया जा सकता है. खुद को बचाए रखने के लिए किसी भी तरह का मूंह को नाक तक ढकने वाला मास्क पहन सकते हैं. इससे न केवल हवा शरीर में छनकर जाती है बल्कि प्रदूषण से पड़ने वाले असर से खुद को बचा पाते हैं.

घर पर ही रहें

हवाओं में फैली हुई जहरीली हवा से बचने के लिए जितना हो सके घर पर ही रहना चाहिए. साथ ही घर की भी खिड़की और दरवाजों को ज्यादातर समय बंद करके रखना चाहिए.

एयर प्यूरीफायर

ज्यादा प्रदूषण का स्तर बढने पर एयर प्यूरीफायर का उपयोग कर सकते हैं साथ ही घर पर इस तरह के प्लांट्स को भी रख सकते है जो नेचुरल तरीके से एयर साफ कर देते हो.

अदरक लोंग का काढ़ा

शरीर पर इसके असर को रोकने के लिए उसे समय-समय पर डिटॉक्स करना जरूरी है. इसके लिए अदरक और लोंग वाला काढे को पी सकते हैं, इसके सेवन से शरीर में मौजूद हार्मफुल तत्व दूर होती है साथ ही हर फ्रेश भी महसूस कर पाते हैं. 

डाईट में शामिल करें विटामिन सी

वैसे तो सारे विटामिन ही शरीर के लिए अच्छे होते हैं मगर विटामिन सी हमारी इम्यूनिटी को तेजी बूस्ट करने में मदद करता है. ऐसे फलों और सब्जियों को डाईट मे शामिल कर लेना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद हो.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल जानकारी के रूप में लें। DNP News Network/Website/Writer इनकी पुष्टि नहीं करता है। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026

Meditation

फ़रवरी 11, 2026